Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के पंपोर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है. खांडे उन आतंकवादियों में शामिल है, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा एक हिटलिस्ट जारी किए जाने के बाद से सुरक्षा बल निशाना बना रहे हैं.

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल था.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है.’’

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुहिम शुरू कर दी है. एक तरफ पुंछ के जंगलों में छिपे सेना के जवान आतंकियों से लोहा ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ आम लोगों को निशाना बनाने वाले आतंकियों को ढेर कर रहे हैं.

कल दो जवानों की शहादत के बाद सुरक्षाबलों ने अलग-अलग जगहों पर 2 आतंकियों को ढेर कर साफ कर दिया है कि आतंक पर करारी चोट की पुख्ता तैयारी है. हालांकि पुंछ में पिछले 5 दिनों से जारी एनकाउंटर में अब तक 7 जवान शहीद हो चुके हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1449216793546039302?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1449216793546039302%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fj-k-an-encounter-is-underway-between-security-forces-and-terrorists-in-drangbal-area-of-pampore-pulwama-1983026

दरअसल पुंछ और राजौरी के बीच डेरा की गली की पहाड़ियां है. जहां एनकाउंटर चल रहा है, पूंछ के बाद POK शुरु होता है जहां बालाकोट इलाके मे पाकिस्तान ने आतंकियों के लॉन्च पैड बना रखे हैं.

आतंकी इन्ही लॉन्च पैड से पुंछ में दाखिल होते हैं और फिर डेरा की गली की पहाड़ियों में आकर छिप जाते हैं, जिसके बाद वो आसानी से राजौरी या श्रीनगर में दखिल हो सकते हैं.

आतंकी राजौरी या श्रीनगर तक न पहुंचे, इसलिए सेना की कोशिश उन्हें डेरा की गली की पहाड़ियों में ही रोक लेने की होती है, इस बार भी सेना ने यही किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में एक दिन में कोरोना के आये 15 हजार से ज्यादा नए मामले
Next: दशहरा पर बढ़ा देश की राजधानी दिल्ली में वायू प्रदूषण एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 पहुंचा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.