Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में AICC दफ़्तर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू कई मुद्दों पर होगी चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

दिल्ली में AICC दफ़्तर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

दिल्ली में AICC दफ़्तर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौज़ूद हैं. इस बैठक में लखीमपुर हिंसा, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा होगी.

अभी हाल ही में गुलाम नबी आजाद ने सोनिया को चिट्ठी लिखकर बैठक बुलाने की मांग की थी, इससे पहले कांग्रेस के बागी गुट यानी G-23 ने सिद्धू के इस्तीफे के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे इन सबके बीच ये बैठक अहम मानी जा रही है.

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में लखीमपुर खीरी, किसानों के मसले और बाकी मुद्दों पर मोदी और योगी सरकार को घेरने के अलावा नए अध्यक्ष और संगठन के चुनावों पर कार्यक्रम तय हो जाएगा

और चुनाव समिति को चुनाव तय समय पर कराने के निर्देश भी दे दिये जाएंगे, मगर आने वाले पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए संभव है कि संगठन के चुनाव अगले साल विधानसभा चुनावों के बाद कराए जाएं.

माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर किसी तारीख या रूपरेखा को पार्टी नेतृत्व द्वारा अंतिम रूप दिया जा सकता है.

पार्टी ने 22 जनवरी को सीडब्ल्यूसी की अपनी बैठक में यह फैसला किया था कि कांग्रेस में जून 2021 तक निर्वाचित अध्यक्ष होगा, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते 10 मई की सीडब्ल्यूसी बैठक में इसे टाल दिया गया था.

सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय हो रही है जब सुष्मिता देव, जितिन प्रसाद, लुईजिन्हो फालेरियो और कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए हैं.

लखीमपुर हिंसा पर घेराबंदी
5 राज्यों में विधानसभा चुनाव
पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव

6 राज्यों में सरकार
3 राज्यों में कांग्रेस के सीएम
3 राज्यों में गठबंधन सरकार
6 राज्यों में कोई विधायक नहीं
2 बार से केंद्र की सत्ता से बाहर
52 लोकसभा सांसद
34 राज्यसभा सांसद
763 विधायक
2019 से स्थायी अध्यक्ष नहीं

पंजाब- नवजोत सिद्धू Vs कैप्टन अमरिंदर
राजस्थान- अशोक गहलोत Vs सचिन पायलट
छत्तीसगढ़- भूपेश बघेल Vs टीएस सिंहदेव

Post navigation

Previous: दशहरा पर बढ़ा देश की राजधानी दिल्ली में वायू प्रदूषण एयर क्वालिटी इंडेक्स 345 पहुंचा
Next: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी और की तेज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.