Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केरल में तेज और भारी बारिश से मचा चारो ओर हाहाकार 9 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

केरल में तेज और भारी बारिश से मचा चारो ओर हाहाकार 9 लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

केरल में बारिश से हाहाकार मच गया है. मूसलाधार बारिश की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग लापता हो गए हैं. बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बारिश का सबसे ज्यादा असर कूट्टीक्कल, कोट्टयम ,इडुक्की और कोक्कयर में हुआ है.

केरल सरकार में मंत्री वीएन वासवान ने कहा कि बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. सरकार लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन की कोशिश कर रही है. सरकार पूरी तरह से अलर्ट है. 12 लोगों के लापता होने की खबर भी है.

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया. वहीं 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इसके अलावा 2 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

जान लें कि भारी बारिश के बीच केरल में रेस्क्यू ऑपेरशन के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स टीम की 11, सेना की दो और डिफेंस सर्विस कॉर्प्स की दो टीमों को तैनात किया गया है.

इस बीच कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सभा सांसद विनय विश्वम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है. उन्होंने इस आपदा में केरल की मदद करने की गुहार लगाई है. उन्होंने लेटर में लिखा कि लगातार बारिश से केरल में हालात खराब हो गए हैं. इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को ध्यान देने की जरूरत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर युवक ही निर्मम हत्‍या के मामले में 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
Next: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर हुआ बड़ा बम हमला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.