Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर हुआ बड़ा बम हमला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर हुआ बड़ा बम हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शनिवार रात दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर कुछ लोगों ने देसी बम से हमला कर दिया. बम की आवाज से वहां पर अफरा-तफरी मच गई. हमले के दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की.

घटना के समय वहां मौजूद लोगों का कहना है कि हमला उस समय हुआ जब दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में लोग दुर्गा विसर्जन करके लौट रहे थे. खबर है कि जब तक पुलिस वहां पहुंचती और उपद्रवियों को पकड़ती उसके पहले ही सभी वहां से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में शनिवार रात कुछ लोग दुर्गा विसर्जन करके अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,

दोनों गुटों के बीच पहले शराब को लेकर झगड़ा हो चुका था. खबर है कि एक गुट जब दुर्गा विसर्जन से लौट रहा था तभी दूसरे गुट के लोगों ने उन्‍हें रास्‍ते में रोक लिया और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा.

इसी बात पर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट के लोगों ने बम से हमला करना शुरू कर दिया. बम की आवाज सुनकर वहां पर अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद दूसरे गुट के लोगों ने वहां मौजूद वाहनों में तोड़फोड़ की और वहां से फरार हो गए.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. एसीपी ध्रुबज्योति मुखर्जी ने बताया कि दो गुटों के बीच हमले में कई लोग घायल हुए हैं.

घायलों का अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है. अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने झगड़े के दौरान बम से हमले की बात से इनकार किया है.

Post navigation

Previous: केरल में तेज और भारी बारिश से मचा चारो ओर हाहाकार 9 लोगों की मौत
Next: देश में कोरोना के आये बीते 24 घंटे में 14 हजार 146 नए मामले सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.