Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जल्द देश में हो जाएगी कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या 100 करोड़ के पार
  • देश
  • मुख्य समाचार

जल्द देश में हो जाएगी कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या 100 करोड़ के पार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना वायरस से जारी जंग के बीच सबसे बड़े हथियार के रूप में देखी जाने वाली कोरोना वैक्‍सीन भारत में नया इतिहास रचने जा रही है. अगले पांच से छह दिन में देश में कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार शाम तक देश में 97.62 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्‍सीन दी जा चुकी है. शनिवार को 38 लाख डोज दी गई.

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत होने के बाद से कुल 39,25,87,450 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज जबक‍ि 11,01,73,456 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है.

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 69,45,87,576 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज खुराक और 28,17,04,770 को दूसरी डोज दी गई है. मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज शनिवार को 97.62 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया.

भारत में अभी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के एक कोविड गाना जारी करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अगले हफ्ते हम 100 करोड़ डोज के आंकड़ें तक पहुंच जाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘किसी टीके को विकसित करने में सामान्य तौर पर पांच से दस साल का समय लगता है.’ भारत ने न सिर्फ अतिशीघ्र कोरोना वायरस के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन बनाई, बल्कि इसके लिए कच्ची सामग्री से लेकर कंपनी से लेकर टीका केंद्रों तक पहुंचाने की तत्काल व्यवस्था भी की.

देश में 100 करोड़ लोगों के कोविड-रोधी टीकाकरण लक्ष्य की ओर बढ़ने के प्रयासों के बीच केंद्रीय मंत्रियों मनसुख मांडविया और हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को संयुक्त रूप से भारत के टीकाकरण अभियान पर एक वीडियो गीत जारी किया.

इस गीत को गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है. गीत को जारी करने के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का आभार जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि भारत कोविड-रोधी टीके की 97 करोड़ से अधिक खुराक देने में सक्षम रहा.

विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ सफल टीकाकरण कार्यक्रम के लिए भारत को बधाई दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात में उन्होंने टीका उत्पादन एवं वितरण में भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

सीतारमण के साथ यहां बैठक के दौरान यहां मालपास ने वाशिंगटन स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान की अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम और बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी सहित विश्व बैंक समूह की सभी संस्थाओं में भारत के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई. विश्व बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर भारत के प्रयासों पर भी चर्चा की.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के आये बीते 24 घंटे में 14 हजार 146 नए मामले सामने
Next: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चल रहा सर्च ऑपरेशन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.