Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चल रहा सर्च ऑपरेशन
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चल रहा सर्च ऑपरेशन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

जम्मू-कश्मीर में सेना के सात जवानों की हत्या करने में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों के वन्य क्षेत्रों में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन रविवार को सातवें दिन भी जारी है.

इस दौरान एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत दो जवान शहीद हो गए. दो जवानों की मौत के साथ ही पुंछ के सुरनकोट वन में सोमवार से शुरू हुए अभियान में अब तक नौ जवान शहीद हो चुके हैं. बाद में यह अभियान पुंछ के मेंढर और राजौरी के थानामंडी तक फैल गया.

अधिकारियों ने बताया कि एक जेसीओ और एक जवान का शव मेंढर के नार खास वन क्षेत्र में उस स्थान के पास से मिले जहां बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान जान गंवाने वाले जवानों की संख्या अब बढ़कर चार हो गई है.

इससे पहले राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह की नार खास वन में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने की पुष्टि हुई थी. नेगी और सिंह दोनों उत्तराखंड के थे.

सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ‘आतंकवादियों को खत्म करने और सैनिकों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अथक अभियान जारी है. सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह इस दौरान शहीद हो गए और उनका पार्थिव शरीर मिला है.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उन्होंने कहा कि शहीद हुए जवान जंगलों में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए तलाशी अभियान का हिस्सा थे.

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 11 अक्टूबर को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवान उस वक्त शहीद हो गए जब आतंकवादियों ने पुंछ के सुरनकोट वन में सेना के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया था.

उसी दिन राजौरी के थानामंडी जंगल में फरार आतंकवादियों और सेना के तलाश दल के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि मेंढर से थानामंडी तक के पूरे वन क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी कर दी गयी है

और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान चलाया गया है. आतंकवादी घेराबंदी से बचने की कोशिश में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं.

राजौरी-पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक विवेक गुप्ता ने मंगलवार को बताया था कि पुंछ में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल आतंकवादी पिछले दो से तीन महीनों से इलाके में मौजूद थे. जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ क्षेत्रों में इस साल जून के बाद से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ गयी है. अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं.

इस बीच, एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राइफलमैन नेगी और सिंह के पार्थिव शरीर शनिवार सुबह विमान से उत्तराखंड ले जाए गए. हवाईअड्डे से जवानों का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके गृह नगर ले जाए जाएंगे और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Post navigation

Previous: जल्द देश में हो जाएगी कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या 100 करोड़ के पार
Next: ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.