Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का करेंगे उद्घाटन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का करेंगे उद्घाटन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

मुख्यमंत्री जनपद बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान के वर्ष 2021 के तीसरे चरण का शुभारम्भ करेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 19 अक्टूबर, 2021 को जनपद बस्ती में संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान के वर्ष 2021 के तीसरे चरण का शुभारम्भ करेंगे। प्रदेश सरकार वर्ष 2017 से लगातार संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचालित कर रही है। राज्य सरकार के अनवरत प्रयासों और समाज की स्वैच्छिक सहभागिता से संचारी रोगों के विरुद्ध अभूतपूर्व सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 19 अक्टूबर, 2021 को यहां ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी लाभार्थियों को पं0 दीनदयाल उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना के चेक, ऋण स्वीकृति प्रमाण-पत्र, राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार का वितरण करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो’ का आयोजन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में 30 अक्टूबर, 2021 तक किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ के विधायक श्री सुखदेव राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष तथा दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र, जनपद आजमगढ़ के विधायक श्री सुखदेव राजभर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री सुखदेव राजभर एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। संसदीय नियमों एवं परम्पराओं की उन्हें गहरी जानकारी थी। श्री राजभर निर्धन और कमजोर वर्गाें के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री सुखदेव राजभर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कानपुर नगर में आयोजित स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर नगर में आयोजित स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज व देश के लिए समर्पित किया। वह सही मायने में समाज के वंचित व गरीब लोगों की आवाज को सुनते थे। उनके जन्म शताब्दी समारोह के माध्यम से उनके समर्थकों को समाज सेवा की प्रेरणा मिलेगी। हर नागरिक चाहे वह किसी भी विचारधारा से जुड़ा हो उनके प्रति सम्मान का भाव रखता है। उनका जीवन समाज व राष्ट्र के लिये समर्पित था। उन्होंने कहा कि स्व0 चौधरी हरमोहन सिंह यादव का जीवन लोगों के लिये प्रेरणादायी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : राहत कार्य पूरी सक्रियता से संचालित करने तथा प्रभावितों को तत्परतापूर्वक मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.