Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा का है खास विधान
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा का है खास विधान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

हिंदू धर्मग्रंथों में सप्ताह के सातों दिनों के अलग-अलग स्वामी बताए गए हैं. हमारी राशि में ग्रहों की स्थितियों के हिसाब से जीवन की चाल निर्धारित होती है. जिस तरह सोमवार का दिन भगवान शंकर का दिन माना जाता है, उसी तरह मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा का विधान है.

मंगलवार का दिन मंगलदेव का भी माना जाता है. मंगलवार की प्रकृति को उग्र माना जाता है. कहते हैं कि अगर आपकी कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर बैठा हो तो जीवन में सब मंगल होता है. हर कार्य के मंगलकारी परिणाम सामने आते हैं.

अगर कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी न हो तो जीवन कठनाइयों के बीच गुजरता है. जीवन में मंगलकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए मंगलवार का उपवास करना चाहिए. इसके अलावा कुछ ऐसे कार्य भी हैं

जिन्हें मंगलवार को करने से बचना चाहिए, वर्ना उसके परिणाम हमारे जीवन में नकारात्मक भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन से कार्य है जिन्हें धार्मिक लिहाज से मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए.

– मंगलवार के दिन किसी को भी ऋण नहीं देना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो ऋण दिया जाता है वह आसानी से वापस नहीं मिलता है. हालांकि इस दिन आपने अगर किसी से ऋण लिया है तो उसे लौटा सकते हैं.
– मंगलवार के दिन अपने भाई, परिवार के किसी अन्य सदस्य या फिर किसी भी मित्र से विवाद नहीं करना चाहिए. वर्ना जीवन में अमंगल होने की आशंका पैदा हो जाती है.
– मंगलवार के दिन शुक्र और शनि देव से संबंधित कोई भी कार्य करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन शुक्र और शनि से संबंधित वस्त्रों को भी धारण नहीं करना चाहिए. इस दिन उपवास करना लाभकारी होता है.
– मंगलवार के दिन अगर उपवास किया है तो किसी भी वजह से गुस्सा करने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दिन गृहकलह करना भी जीवन के प्रगति पथ को बाधित करता है.
– मंगलवार को नॉनवेज खाना और शराब पीना बहुत खराब माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार आपका जीवन अगर सुखमय है और आप मंगलवार को नॉनवेज और शराब पीते हैं तो इससे अच्छे भले जीवन में संकट आ सकता है.
– मंगलवार को नमक खाने से बचना चाहिए. इससे सेहत पर असर पड़ता है और शुरू किए गए हर कार्य में बाधा आती है.
– सहवास के लिए भी मंगलवार का दिन खराब माना जाता है. ऐसे में इस दिन सहवास से बचना चाहिए.

Post navigation

Previous: जाने आज शरद पूर्णिमा के दिन इसकी पौराणिक कथा
Next: उत्तराखंड के नैनीताल में बादल फटने से भारी तबाही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी से जाना हाल

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.