Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड के नैनीताल में बादल फटने से भारी तबाही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी से जाना हाल
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तराखंड के नैनीताल में बादल फटने से भारी तबाही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी से जाना हाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारी बारिश का सामना कर रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है. मंगलवार को उन्होंने राज्य की बिगड़ी हुई स्थिति का जायजा लिया.

सीएम धामी के अलावा पीएम मोदी ने राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी चर्चा की है. उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. राज्य में नदी नाले उफान पर हैं. बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है.

सोमवार को सीएम धामी ने जानकारी दी थी कि वो हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहा हूं.

संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जिले में बारिश एवं आवागमन की स्थिति पर हर घंटे की रिपोर्ट देने एवं प्रशासन को यात्रियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं.’

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, नैनीताल जिले के रामगढ़ में बादल फटने की खबर है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

सोमवार को नैनीताल पहुंचने वाले तीन राजमार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं. ऐसे में शहर का बाकी राज्य से संपर्क पूरी तरह बंद हो गया था. साथ ही कई यात्री भी सड़कों और होटलों में फंसे हुए थे.

पानी के तेज बहाव के चलते नैनीताल को ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों से जोड़ने वाला हल्द्वानी पुल का एक हिस्सा भी बह गया. साथ ही चंपावत जिले में ही नदी के ऊपर निर्माणाधीन पुल भी पानी के तेज बहाव के चलते बह गया.

उत्तराखंड के अलावा केरल के भी हाल भारी बारिश के चलते खराब हो गए हैं. केंद्र सरकार दक्षिण भारतीय राज्य की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार को बताया था कि राज्य में केंद्र सरकार हर संभव मदद के के लिए तैयार है.

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के चलते हम केरल के इलाकों में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी. एनडीआरएफ की टीम को पहले ही रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए भेज दिया है.’ साथ ही उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की थी.

Post navigation

Previous: मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा का है खास विधान
Next: राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी अब जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं के मामलों की जांच

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.