Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 18 हजार मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 18 हजार मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 454 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 160 लोगों की मौत हो गई,

जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 52 हजार 811 हो गई है. बड़ी बात यह है कि आज देश ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए देश में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब एक लाख 78 हजार 831 रह गई है. वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना का इलाज करा रहे 17 हजार 561 मरीज ठीक हुए हैं,

जिसके बाद अबतक कोरोना से तीन करोड़ 34 लाख 95 हजार 808 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 41 लाख 27 हजार 450 मामले सामने आ चुके हैं.

इस बीच आज देश ने नया इतिहास रच दिया है. भारत ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके देश को बधाई दी है.

उन्होंने लिखा है, ”बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है.” भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने इतनी तेजी से इतने बड़े आंकड़े को छुआ है.

बधाई हो भारत!

दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।#VaccineCentury pic.twitter.com/11HCWNpFan

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 21, 2021

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीस) से कहा कि वे कोविड के टीकों की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान दें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थी जो पात्र हैं,

उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दूसरी खुराक पर ध्यान देना चाहिए. चूंकि देश एक अरब वैक्सीन खुराक देने के करीब पहुंच चुका है,

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशकों के साथ देश भर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पर चर्चा की और समीक्षा की.

Post navigation

Previous: जाने आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन
Next: कैबिनेट की आज बैठक में मिल सकती है केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.