Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मंगलवार को हनुमान जी की विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली की मिलेगी विशेष कृपा
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को हनुमान जी की विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ करने से बजरंगबली की मिलेगी विशेष कृपा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परमभक्त पवनपुत्र हनुमान जी का माना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार बजरंगबली को भगवान भोलेनाथ का ग्यारहवां अवतार भी माना गया है. उन्हें कलयुग का देवता कहा जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि जो भी व्यक्ति मंगलवार के दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करता है उसके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं. किसी व्यक्ति की कुंडली में अगर मंगल,

शनि या फिर राहु-केतु का दुष्प्रभाव होता है तो मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने की उसे सलाह भी दी जाती है. जीवन के आने वाले संकट भी हनुमान जी की पूजा से दूर हो जाते हैं.

मंगलवार को विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ हितकारी होता है. धार्मिक मान्यता है कि कोई कितनी भी परेशानी में हो अगर सौ बार हनुमान चालीसा का पाठ कर ले तो बजरंगबली की उस पर विशेष कृपा होती है.

– मंगलवार का व्रत करने वाले लोगों को नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.
– इस दिन मिठाई का दान किया जाता है. अगर आप दान कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन खुद मीठा नहीं खाना चाहिए.
– हनुमान जी की कृपा हमारे ऊपर बनी रहे इसके लिए पूजा-पाठ और हवन कराया जाता है. लेकिन ध्यान रहे कि मंगलवार को हवन नहीं करवाना चाहिए.
– मंगलवार के दिन सिर के बाल और नाखूनों को भी काटने की मनाही है.
– इस दिन किसी भी तरह के लोहे के सामान को खरीदने से बचान चाहिए.
– मंगलवार के दिन खाना बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि खाना जले न क्योंकि इस अशुभ माना जाता है.
– मंगलवार को अपने पास लाल रंग का रुमाल रखना काफी शुभ माना जाता है.
– इस दिन दूध से बनी मिठाइयां जैसे बर्फी, रबड़ी, कलाकंद आदि को नहीं खरीदना चाहिए.
– हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है.

स्कंद पुराण के अनुसार मंगलवार को हनुमानजी का जन्म हुआ था. यह दिन इसी कारण से उनकी पूजा के लिए समर्पित कर दिया गया. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कठोर नियमपूर्वक पवनपुत्र की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं

और भक्तों की समस्त मनोकामना को पूर्ण कर उनके कष्ट हर लेते हैं. यही वजह है कि हनुमानजी का एक नाम संकटमोचन भी पड़ा. हनुमानजी को मंगल ग्रह का नियंत्रक माना जाता है,

इस वजह से भी मंगलवार को बाबा की पूजा करने का विधान है. इस दिन भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदरकांड का पाठ करने से लाभ प्राप्त होता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज 26 अक्टूबर के पंचांग से जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: जाने आज का अपना राशिफल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.