Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 12,428 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 12,428 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

देशभर में कोरोना का प्रकोप अब काफी कम हो गया है. आठ महीने बाद सबसे कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया.

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12,428 नए कोरोना केस आए और 356 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 15,951 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 3879 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 42 लाख 2 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 55 हजार 68 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 35 लाख 83 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो लाख से कम है. कुल 1 लाख 63 हजार 816 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 42 लाख 2 हजार 202
कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 35 लाख 83 हजार 318
कुल एक्टिव केस- एक लाख 63 हजार 816
कुल मौत- चार लाख 55 हजार 68
कुल टीकाकरण- 102 करोड़ 94 लाख 1 हजार डोज दी गई

केरल में सोमवार को कोविड-19 के 6,664 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49 लाख 12 हजार 789 हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान 9,010 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 48,17,785 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 25 अक्टूबर तक देशभर में 102 करोड़ 94 लाख 1 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 64.75 लाख टीके लगाए गए.

वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 60 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.31 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.18 फीसदी है. एक्टिव केस 0.49 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 12वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में किया जवानों के साथ बैठकर भोजन
Next: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के आये 27 नए मामले सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.