Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री से श्रीलंका के उच्चायुक्त ने शिष्टाचार भेंट की
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

मुख्यमंत्री से श्रीलंका के उच्चायुक्त ने शिष्टाचार भेंट की

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
PRESS (2)

प्राचीन काल से भारत और श्रीलंका के मध्य सांस्कृतिक सम्बन्ध,श्रीलंका में स्थित रामायणकालीन स्थल भारत विशेष रूप सेउ0प्र0 के साथ इन सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करते: मुख्यमंत्री
श्रीलंका में भगवान श्रीराम की स्मृतियों से जुड़े अनेक पावन स्थान हैं
भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थल उ0प्र0 में हम सभी का गौरव
प्रधानमंत्री जी द्वारा लोकार्पित कुशीनगर इण्टरनेशनल एयरपोर्ट सेअब श्रीलंका सहित पूरी दुनिया के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिएइन पवित्र स्थानों की यात्रा सुगम हो गयी: मुख्यमंत्री
उच्चायुक्त ने अवस्थापना के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति की सराहना की, एक्सप्रेस-वे सहित सड़क नेटवर्क
को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास उ0प्र0 की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे
उच्चायुक्त ने श्रीलंका और उ0प्र0 के मध्य एक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसके माध्यम से
सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सकेगा, मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति व्यक्त की

लखनऊ: 28 अगस्त, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर श्रीलंका के उच्चायुक्त श्री मिलिन्दा मोरागोडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्रीलंका और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्राचीन काल से भारत और श्रीलंका के मध्य सांस्कृतिक सम्बन्ध हैं। श्रीलंका में स्थित रामायणकालीन स्थल भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के साथ इन सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करते हैं। उन्होंने अशोक वाटिका की एक शिला लेकर आने के लिए उच्चायुक्त के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीलंका में भगवान श्रीराम की स्मृतियों से जुड़े अनेक पावन स्थान हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े सर्वाधिक स्थल उत्तर प्रदेश में हम सभी का गौरव हैं। भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। श्रावस्ती में सर्वाधिक चतुर्मास भगवान बुद्ध ने व्यतीत किए थे। सबसे अधिक कथाश्रवण और सत्संग का लाभ जिस धरती को मिला वह कौशाम्बी तथा इसी के साथ संकिसा एवं भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर भी उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लोकार्पित कुशीनगर इण्टरनेशनल एयरपोर्ट से अब श्रीलंका सहित पूरी दुनिया के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए इन पवित्र स्थानों की यात्रा सुगम हो गयी है।
उच्चायुक्त ने अवस्थापना के क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे सहित सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयास उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश और श्रीलंका के मध्य एक एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसके माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री जी ने इस पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश और श्रीलंका के सम्बन्ध और सुदृढ़ होंगे।
उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री जी को श्रीलंका की यात्रा के लिए आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार कर लिया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत 03 नवम्बर से 15 नवम्बर के मध्य सम्पन्न होने वाले वितरण के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी
Next: मुख्यमंत्री ने विकास दीपोत्सव-2021 के अवसरपर आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.