Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश सरकार बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश सरकार बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

प्रदेश सरकार बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि प्रदेश सरकार बाढ़/अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाढ़/अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित लाभार्थी कृषकों के बैंक खातों में राहत राशि पूरी पारदर्शिता के साथ अविलम्ब प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शासन द्वारा 44 जनपदों-झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बरेली, बाराबंकी, जालौन, बस्ती, चन्दौली, कानपुर देहात, बिजनौर, अम्बेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, कानपुर नगर, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, उन्नाव, बदायूं, भदोही तथा मुजफ्फरनगर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के 2,08,793 प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान के अन्तर्गत राहत सहायता प्रदान किये जाने के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार 208 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
इसके पूर्व, विभिन्न शासनादेशों के माध्यम से 48 जनपदों के कुल 6,17,444 कृषकों के लिए 207 करोड़ 49 लाख 55 हजार 164 रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने पैरालम्पिक्स के दौरान पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री प्रवीण कुमार को भी इस वर्ष का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2021 का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने पैरालम्पिक्स के दौरान पैरा एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री प्रवीण कुमार को भी इस वर्ष का अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में: मुख्यमंत्री
Next: 15 नवम्बर, 2021 को देवोत्थान एकादशी पर काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति की स्थापना की जाएगी: मुख्यमंत्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.