Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की इस पावन जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर भव्य मन्दिर निर्माण की कार्यवाही भी आगे बढ़ रही है। दीपावली का यह पर्व हम सभी के लिए अनेक प्रकार से आनन्ददायक, शुभदायक, मंगलदायक है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव आज देश और दुनिया का एक महत्वपूर्ण आयोजन हो गया है। अयोध्या मंे इस वर्ष दीपोत्सव पर 09 लाख दीपक प्रज्ज्वलित होंगे। यह दीप उन 09 लाख घरों का प्रतीक हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों का गृह प्रवेश अब तक कराया जा चुका है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा अब तक 43 लाख गरीब परिवारों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवास उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में मा0 सांसदगण, मा0 विधायकगण, महापौरगण, जिलापंचायत के अध्यक्षगण, ब्लाॅक प्रमुखगण, नगर निकायों के चेयरमैन, पार्षदगण, ग्राम प्रधानगण, जिलापंचायत के सदस्यगण, क्षेत्र पंचायत के सदस्यगण, ग्राम पंचायत के सदस्यगण, इन सब की संख्या 08 लाख से अधिक है। यह  08 लाख जनप्रतिनिधिगण यदि ठान लेंगे, तो प्रदेश के हर व्यक्ति के घर में, हर वंचित, हर गरीब परिवार के घर में भी दीपावली का यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधिगण से अपील की कि वे सब एक-एक घर को एडाॅप्ट कर, उन घरों में भी दीप प्रज्ज्वलन करें और दीपावली की मिठाई उन घरों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। उन परिवारों में रह रहे बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में साढ़े 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 04 लाख की पुलिस फोर्स है। 20 लाख से अधिक सरकारी कर्मी और अन्य कर्मचारी हैं, जो सरकार की व्यवस्था के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दीपावली पर सभी जनप्रतिनिधियों, और राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपनी दीपावली की खुशी एक वंचित परिवार को गोद लेकर उसके साथ बांटने की अपील की, जिससे दीपावली हर घर तक पहुंचायी जा सके, हर परिवार को इस खुशी के साथ जोड़ा जा सके।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,51,341 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 07 नये मामले आये
Next: दीपोत्सव’ महान उत्सव का क्षण, दिव्यता और भव्यता का प्रतीक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.