Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव-2021 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया, मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव-2021 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया, मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव-2021 के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती एवं पूजन किया। इस वर्ष दीपोत्सव-2021 में राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री जी को इस कीर्तिमान का प्रमाण-पत्र सौंपा गया।
राम की पैड़ी के अलावा, अयोध्या के नगर क्षेत्र में 03 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित हुए। कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। इन दीपों के प्रज्ज्वलन में डॉ0 राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं वॉलण्टियर्स द्वारा राम की पैड़ी पर 09 लाख से अधिक दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन कर विश्व रिकॉर्ड बना। राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर-शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्य व नयनाभिराम आतिशबाजी का भी लोगों ने आनन्द उठाया।
मुख्यमंत्री जी ने भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने सामाजिक एकता व समरसता का जो सन्देश दिया है, हम सभी को उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार से दुनिया के लोग भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ रहे हैं। देश को सुपर पावर के रूप में स्थापित करने के लिए अयोध्या की पावन नगरी से सभी लोग प्राणपण से संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई गरीब का घर न रहे, जहां दीप न जले और दीपावली की मिठाई न पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान सहित जनप्रतिनिधिगण प्रत्येक परिवार, विशेषकर गरीबों, दलितों, वंचितों आदि के घर जाकर उनके दीपावली के उत्सव में उत्साह, उल्लास व उमंग का वातावरण बनाएं। उन्हांेने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से दीपावली के दिन सभी घरों में दीप प्रज्ज्वलन और मिष्ठान वितरण के लिए सहयोग किए जाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में उत्साह और उमंग का यह पर्व हमेशा आता रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अयोध्या दुनिया की उत्कृष्ट आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में 05 अगस्त, 2020 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर निर्माण का कार्यारम्भ किया गया। मन्दिर निर्माण से हमारे संकल्प और धैर्य को विजय मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से 45 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 15 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से दिसम्बर, 2020 से आगामी होली पर्व तक निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता रहेगा। इस प्रकार, हम रामराज्य की अवधारणा को चरितार्थ करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी0 किशन रेड्डी, जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्रदेव सिंह, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, केन्या के उच्चायुक्त तथा वियतनाम के राजदूत, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 श्री नवनीत सहगल एवं साधु-सन्त उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपोत्सव’ महान उत्सव का क्षण, दिव्यता और भव्यता का प्रतीक
Next: प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,89,85,709 तथा दूसरी डोज 3,37,09,586 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 13,26,95,295 डोज दी जा चुकी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.