Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का दर्शन पूजन किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का दर्शन पूजन किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अयोध्या में हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का दर्शन एवं पूजन किया। उन्होंने मंदिर के निर्माण की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर भक्तमाल पीठाधीश्वर से भेंट कर वहां स्थित गौशाला को भी देखा। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत श्री नृत्यगोपाल दास जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने के साथ उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जी ने सरयू होटल में शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से अयोध्या के विकास पर विचार विमर्श किया तथा लोकार्पित की गई परियोजनाओं को आम जनमानस के प्रयोग हेतु जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा निर्मित अंर्तराष्ट्रीय मीडिया सेंटर/प्रेस क्लब को हैण्डओवर करने की कार्यवाही करने को भी कहा।
मुख्यमंत्री जी ने पंचम दीपोत्सव के सफल आयोजन के लिए अयोध्या की जनता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों, डॉ0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं मीडिया को बधाई दी। इस अवसर पर संत महात्मागण, जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के अधिकारीगण सहित पत्रकार बंधु एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,89,85,709 तथा दूसरी डोज 3,37,09,586 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 13,26,95,295 डोज दी जा चुकी
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर-3 के विकास हेतु 08 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.