Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन इन दिनों झेल रहा प्रदूषण की मार राजधानी बीजिंग में कई हाईवे बंद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

चीन इन दिनों झेल रहा प्रदूषण की मार राजधानी बीजिंग में कई हाईवे बंद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

भारत का पड़ोसी मुल्क चीन भी इन दिनों प्रदूषण की मार झेल रहा है. चीन की हवा इतनी जहरीली है कि वहां विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम हो गई है. प्रदूषण की वजह विजिबिलिटी कम होने के कारण चीन की राजधानी बीजिंग में कई हाईवे बंद कर दिए गए हैं.

इसके अलावा निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है. यही नहीं आउटडोर स्कूल एक्टिविटीज, फैक्ट्री ऑपरेशंस को भी रोकने के लिए कहा गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने राजधानी बीजिंग में लोगों

को बिना किसी कम के घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है. बिगड़ते हालातों के बीच मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में प्रदूषण में और इजाफा होने की चेतावनी दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है और उसके पीछे साइबेरिया से आने वाली शीत लहर होगी. शीत लहर बढ़ने की वजह से धुंध के साथ प्रदूषण के कण लोगों की मुसीबत को और भी ज्यादा बढ़ाएंगे.

चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि, चीन का लक्ष्य मुख्य शहरों में इस साल सर्दियों में औसतन 4% की औसत से पीएम 2.5 के रूप में जाने जाने वाले खतरनाक, छोटे हवाई कणों की सांद्रता में कटौती करना है.

बीजिंग में अमेरिकी दूतावास के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में PM2.5 का स्तर शुक्रवार को 234 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो काफी ज्यादा खतरनाक हवा का संकेत देती है.

दरअसल, चीन के कैपिटल जोन बीजिंग-तियानजिन-हेबेई क्षेत्र में आमतौर पर सर्दियों के दिनों में प्रदूषण बढ़ जाता है. खासतौर पर ऐसे दौर में प्रदूषण में इजाफा देखने को मिलता है, जब हवा की गति कम हो जाती है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि साइबेरिया से आने वाली शीत लहर से इस प्रदूषण से मुक्ति मिल सकेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: छठ के त्योहार पर करे बिहार की यात्रा भारतीय रेलवे ने चलाई 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.