Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को किया सम्बोधित
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को किया सम्बोधित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

भारतीय जनता पार्टी की रविवार को नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ दारा सिंह चौहान भी शामिल होंगे। भाजपा की 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश से पन्द्रह सदस्य हैं।

नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ अन्य पांच प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा होगी।

इस बैठक में जिन राज्यों में विधनासभा चुनाव प्रस्तावित हैं, वहां के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। भाजपा की 80 सदस्यीय नवगठित कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश से 15 सदस्य हैं।

भारतीय जनता पार्टी की रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश भर के 80 पार्टी के 80 नेता शामिल होंगे।

तीन बजे तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में वाराणसी से सांसद पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा सचेतक मंडल के सदस्य डॉ. मुरली मनोहर जोशी, लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चंदौली से सांसद भारी उद्योग मंत्री

डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, अमेठी से सांसद केन्दीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, फतेहपुर से सांसद केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मुजफ्फरनगर से सांसद केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान,

बरेली से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य व

दारा सिंह चौहान शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का इस बैठक में शामिल होने के साथ ही नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट तथा वार्ता का भी कार्यक्रम है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछले 24 घंटे में 09 तथा अब तक कुल 16,87,216 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं
Next: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 85,897 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना संक्रमण के 08 नये मामले आये

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.