Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पत्रकारों को पेंशन पर श्रम मंत्री का आश्वासन, मजीठिया पर होगी सख्ती
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पत्रकारों को पेंशन पर श्रम मंत्री का आश्वासन, मजीठिया पर होगी सख्ती

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश के अन्य राज्यों में श्रमजीवी पत्रकारों को मिल रही पेंशन की व्यवस्था को उत्तर प्रदेश में भी अविलंब लागू कराने के यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) की मांग पर सहमति जताते हुए श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वह इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) से संबद्ध यूपीडब्लूजेयू के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान श्रम मंत्री मौर्य ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर यूपी में भी पत्रकारों को पेंशन मिलनी चाहिए और वह इस मांग से सहमत हैं। यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह, राज्य सचिव राजेश मिश्रा, संगठन सचिव अजय त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दिवाकर व आशीष बाजपेयी  के साथ श्रम मंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आईएफडब्लूजे के प्रधान महासचिव परमानंद पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी व आईएफ़ब्लूजे राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस भी शामिल थे।

हेमंत तिवारी ने श्रम मंत्री को बिंदुवार ज्ञापन में उल्लिखत मांगों को बताते हुए कहा कि पत्रकारों की पेंशन संबंधी प्रतिवेदन सरकार के पास लंबित है और इसका परीक्षण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि यूपी के पड़ोस में सभी राज्यों जैसे उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में पत्रकारों को पेंशन दी जा रही है पर यहां के पत्रकार इससे वंचित हैं। परमानंद पांडे ने श्रम न्यायालयों को और भी प्रभावी बनाने व पत्रकारों के सेवायोजन संबंधी मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाने की मांग की। टीबी सिंह ने कहा कि पत्रकारों को कोरोना काल में आर्थिक कारणों का हवाला देकर व मजीठिया वेतनमान मांगने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। श्रम विभाग को उनकी बहाली के लिए कदम उठाने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री मौर्य ने कहा कि पेंशन के संबंध में वह स्वंय मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की छंटनी संबंधी जो भी मामले उनके संज्ञान में आए हैं उनमें मदद की गयी है। श्रम न्यायालयों को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पत्रकारों के हितों के लिए कृतसंकल्प है।

Post navigation

Previous: इंलैण्ड कंटेनर डिपो के अलावा सी-पोर्ट तक ट्रक से माल भेजने पर भी मिलेगा सब्सिडी का लाभ -डा0 नवनीत सहगल
Next: मुख्यमंत्री ने स्ट्रेंथनिंग द स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्टेªशन की क्षेत्रीय कार्यशाला को सम्बोधित किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.