Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये लखनऊ हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये लखनऊ हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

सीएम योगी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें पीएम मोदी उनके कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए. इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर राजभवन के गलियारे में घूमते और गहन चर्चा करने नजर आ रहे हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक कविता के माध्यम से अपने विचार भी व्यक्त किए हैं. उन्होंने लिखा… ‘हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है,

अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है.’ इससे पहले आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सवा नौ बजे डीजीपी मुख्यालय पहुंचे. वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे नौवें तल पर आयोजित सम्मेलन हाल में पहुंचे.

सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ कंधे पर हाथ रखे तस्वीर की साझा.सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वाली यही तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है.

प्रधानमंत्री के पहुंचने के बाद विभिन्न मुद्दों पर एक-एक करके चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हुआ. बता दें कि देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी और आईजीपी के सम्मेलन के दूसरे

दिन देश की आंतरिक सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर पूरे दिन मंथन चला. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे. उन्होंने सभी सत्रों में हिस्सा लिया.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार दौरे हो रहे हैं.

इसी के त हत पिछले दिनों पीएम मोदी ने झांसी में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर विभिन्न परियोजना की शुरुआत की. वहीं इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश के कई शहरों में बड़ी सभाओं को संबोधित किया है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए
Next: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को कल करेंगे संबोधित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.