Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को कल करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को कल करेंगे संबोधित

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाओं को लेकर भाजपा मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का हरसंभव प्रयास कर रही है. इस कड़ी में वहां हो रही चुनावी तैयारियों और रणनीति का जायज़ा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को गोरखपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे.

मिशन 2022 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के 27,637 बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ, 286 मण्डल अध्यक्ष, 286 मण्डल प्रभारी, 62 विधानसभा प्रभारी,

भाजपा संगठन के 12 जिलाध्यक्ष, और 12 जिलाप्रभारी शामिल होंगे. साथ ही गोरखपुर क्षेत्र में जितने भी राष्ट्रीय और राज्य टीम के पदाधिकारी निवास करते हैं, वह भी सम्मेलन में शामिल होंगे.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि यह एक ऐतिहासिक सम्मेलन होगा. भाजपा की सबसे अहम टीम बूथ की होती है, उसको संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं. इस सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा

और साथ ही मिशन 2022 में पिछले चुनाव की अपेक्षा अधिक सीटें जीतकर आएंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वन टांगिया गांव राजही में जाकर एक बूथ अध्यक्ष के घर पर नाश्ता भी करेंगे और वहां पर सदस्यता अभियान को और गति देंगे.

गौरतलब है कि भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र में प्रशासनिक दृष्टि से गोरखपुर बस्ती और आजमगढ़ मंडल के जिले आते हैं इन जिलों में 62 विधानसभा क्षेत्र हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों ने 46 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमाया था.

विधानसभा चुनाव होने के बाद है इसी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिला और गोरखपुर सदर के तप के सांसद योगी आदित्यनाथ को सूबे की कमान मिली थी. इस बार गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं पर यह दबाव होगा

कि वह 2017 की जो जीत है उससे बड़ी जीत हासिल कर सकें. सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी उपस्थित रहेंगे.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये लखनऊ हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Next: ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में: मुख्यमंत्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.