Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले 2021-22 की सभी तैयारियों को समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महत्वपूर्ण है। इसे स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के उच्च मापदण्डों के आधार पर आयोजित किया जाए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो। गंगा जी की निर्मलता व अविरलता सुनिश्चित की जाए। सभी सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर माघ मेले के सम्बन्ध में निरन्तर समीक्षाएं सुनिश्चित करते हुए तैयारियां करें। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर माघ मेले की तैयारियों और प्रगति की पाक्षिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने माघ मेले की व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए मेलाधिकारी तथा सुरक्षाधिकारी की शीघ्र तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग मेले के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करें। इसके अलावा, सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में वहां पर फील्ड विजिट कर प्रगति से अवगत होते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों व साधु-संतों के लिए उच्च स्तर की व्यवस्था करते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। साथ ही, सुरक्षा के सभी प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराए जाने तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में कोई समझौता न किया जाए। माघ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन का पूर्ण प्रबन्ध हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण की स्थिति में है, किन्तु इसका खतरा अभी टला नहीं है। सतर्कता, बचाव और सावधानी आवश्यक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने माघ मेले में कोविड वैक्सीनेशन सेण्टर, कोविड टेस्टिंग सेण्टर, कोविड जांच आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड के दृष्टिगत जागरूकता निरन्तर बनाए रखने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था किए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाण्टून पुल, चेकर्ड प्लेट मार्ग, साइनेज कार्य, सीवरेज ट्रीटमेंट, डेªनेज, वॉटर पाइपलाइन, विद्युत सबस्टेशन का निर्माण, एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइट की स्थापना आदि का कार्य तेजी से करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। माघ मेला क्षेत्र में अस्पताल, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ, स्वच्छाग्रही की तैनाती की व्यवस्थाएं की जाएं। शौचालय आदि का प्रबन्ध पर्याप्त मात्रा में हो। शुद्ध पेयजल, खाद्यान्न की उपलब्धता और एम्बुलेंस की व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था निरन्तर बनाए रखी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज में गंगा जी का निर्मल और अविरल प्रवाह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। गंगा जी में पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता रहे। इसमें गिरने वाले सीवर, औद्योगिक कचरे तथा नालों को टैप किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की गंदगी व प्रदूषण न रहे। सैनिटाइजेशन व स्वच्छता प्रत्येक क्षेत्र व स्तर पर दिखायी दे। प्रयागराज में पर्यटन और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में सभी विभागों से आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों व प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त प्रयागराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री जी को माघ मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराया। माघ मेले के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसमें आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त श्रीमती एस0 राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव सिंचाई श्री टी0 वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव वन श्री मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव नगर विकास श्री रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,52,070 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना संक्रमण के 8 नये मामले आये
Next: प्रधानमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.