Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार कर रही है चहुॅमुखी विकास – श्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

केन्द्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार कर रही है चहुॅमुखी विकास – श्री केशव प्रसाद मौर्य

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने  शुक्रवार को अलीगढ़ में 274 करोड़ की153 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर विकास कार्यों की सौगात दी। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री( उ०प्र०)एवं पूर्व राज्यपाल  (राजस्थान)स्व० श्री कल्याण सिंह  के नाम पर रामघाट रोड का नाम ’’रामघाट कल्याण मार्ग’’ किये जाने के साथ ही अलीगढ़ से बुलंदशहर तक का चार लेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अलीगढ़ ही नहीं वरन संपूर्ण प्रदेश का चहुंमुखीमुखी विकास किया है। बात शिक्षा की हो या स्वास्थ्य की, सड़कों की हो या फिर उद्योगों की, उत्तर प्रदेश, सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परियोजनाओं को धरातल पर उतार रही है।  उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ -सबका विकास- सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश का तीव्र गति से चहुमुंखी विकास कर रही है।
      अलीगढ़ के सर्किट हाउस परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जी ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए अलीगढ़ एवं एटा वासियों को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के परिणाम को आज पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह 274 करोड़ की परियोजनाओं में से 93 करोड़ की लागत वाली 84 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 181 करोड़ की लागत वाली 69 परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। मंच के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे बिना किसी देरी के अविलंब गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में अब तक 970 करोड़ की लागत से 1169 विकास कार्याे की सौगात दी जा चुकी है। इसी प्रकार से एटा में भी 367 करोड़ की लागत से 769 परियोजनाएं पूर्ण कर जनता को सौपीं जा चुकीं हैं।
        श्री मौर्य ने कहा कि अलीगढ़ का रामघाट रोड अब पूर्व मुख्यमंत्री( उ०प्र०)और पूर्व राज्यपाल (राजस्थान)स्वर्गीय कल्याण सिंह ’’बाबूजी’’ के नाम पर रामघाट कल्याण मार्ग नाम से जाना जाएगा। उप मुख्यमंत्री जी यहीं नहीं रुके बल्कि रामघाट कल्याण मार्ग को 400 करोड़ की लागत से फोर लेन भी बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह ने राष्ट्र की जिस प्रकार से सेवा की, उसे देश सदैव याद रखेगा। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
       सरकार प्रदेश के सभी 75 जनपदों में समान रूप से चहॅुमुखी विकास कर रही है। जो कार्य 15 वर्षों में नहीं हुए ,वह हमारी सरकार ने कोरोना काल के बावजूद के समय में ही कर दिखाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक वृद्धि करते हुए अलीगढ़ में सम्मान के हकदार स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में तेजी के साथ कार्य हो रहा है। यहां से जनपद ही क्या समूचे एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तरक्की के द्वार खुलेंगे। विकास के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करते हुए गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आधारशिला रखी गई है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब जनता के चेहरे पर मुस्कान और खुशहाली लाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। किसान हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। किसानों की तरक्क़ी का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
        मा.सांसद राजवीर सिंह ’’राजू भैया’’ ने उप मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलीगढ़ के लिए जब भी जो मांगा गया है ,वह मिला है। उत्तर प्रदेश के अंदर लोक निर्माण विभाग के कार्य दिखाई पड़ते हैं। हेलीकॉप्टर से काली-काली सड़कों का जाल दिखाई देता है, जो काम सालों में नहीं हुए, वह 4 साल में कर दिखाए गए हैं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ में सड़कों के जाल का विस्तार हुआ है। उन्होंने कुछ मुख्य मार्गों का नाम लेते हुए कहा कि जनपद में चौतरफा विकास करने का कार्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया गया है। आज एक्सप्रेस वे हाईवे का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण इस प्रकार से किया जा रहा है कि गाड़ी के अंदर रखा हुआ पानी भी छलक नहीं सकता। प्रदेश सरकार शहीदों एवं टापर विद्यार्थियों के नाम पर सड़कों को बनवाकर उन्हें सम्मान दे रही है।
         
      इस अवसर पर सांसद हाथरस श्री राजवीर दिलेर, विधायक श्री अनिल पाराशर, श्री संजीव राजा, श्री अनूप प्रधान, ठा. दलवीर सिंह, एमएलसी श्री मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्री विपिन वर्मा ’’डेविड’’, श्री सत्यपाल सिंह राठौर, श्री संजीव दिवाकर, श्री ममतेश शाक्य, श्री देवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ठाकुर शिवराज सिंह श्री शिव नारायण शर्मा, अनीता जैन, रामसखी कठेरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि  गण उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया
Next: उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बलरामपुर में पाटेश्वरी मंदिर, तुलसीपुर में की पूजा अर्चना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.