Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओमीक्रान वेरिएंट को लेकर यूपी की तैयारी, अलर्ट मोड पर सरकार कर रही काम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

ओमीक्रान वेरिएंट को लेकर यूपी की तैयारी, अलर्ट मोड पर सरकार कर रही काम

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (8)

कोरोना के मामलों में आई तेजी से गिरावट, टीकाकरण की प्रक्रिया हुई तेज

कोरोना टीकाकरण अभियान में उत्‍तर प्रदेश दूसरे प्रदेशों से कहीं आगे हैं। प्रदेश ने सर्वाधिक टेस्‍ट और टीकाकरण कर दूसरे प्रदेशों के समक्ष एक नजीर पेश की है। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके सफल परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश में अब तक 15 करोड़ 89 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 05 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 04 करोड़ 84 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रदेश के 74.87 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 32.73 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्‍त कर लिया है।

प्रदेशवासियों को जल्‍द से जल्‍द टीकाकवर देने के उद्देश्‍य से प्रदेश में क्लस्टर 2.0 अप्रोच को लागू किया है। ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है।

यूपी में कोरोना सक्रिय केसों की संख्‍या 83

सधी रणनीति के कारण आज यूपी में कम समय में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगाई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,46,396 टेस्‍ट किए गए जिसमें 09 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8,73,13,296 टेस्‍ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम होकर 83 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 09 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।

ओमीक्रान वेरिएंट को लेकर यूपी की तैयारी, अलर्ट मोड पर सरकार कर रही काम

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के सामने आने के बाद देश में अलर्ट जारी किया गया है। सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार पीएम की अहम बैठक के बाद अलर्ट मोड पर काम कर रही है। प्रदेश में इस नए वैरिएंट को लेकर सभी ज‍िलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल का निर्देश भी दिए गए हैं। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक बताए जाने वाले इस नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर योगी सरकार सतर्क है। उत्तर प्रदेश सरकार के अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। जिसके चलते यात्रियों की एयरपोर्ट पर निःशुल्‍क आरटीपीसीआर की जांच की जाएगी।

स्‍टेट सर्विलांस ऑफिसर विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों के डीएसओ, सीएमओ, डीआईओ और एक्‍स्‍पर्ट संग एक अहम बैठक की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने डेली मॉनीटरिंग को बढ़ाने के आदेश दिए हैं। विदेश से लौटे यात्रियों में 14 दिन के भीतर लक्षण दिखने पर उनकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही पहले से सक्रिय सर्विलांस टीमें और भी तेजी से काम करेंगी। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बाद इस नए वैरिएंट का सामना करने के लिए यूपी पूरी तौर पर तैयार है। इसके साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

एयरपोर्ट पर जांच, बढ़ेगा स्क्रीनिंग का दायरा

24 करोड़ वाली आबादी वाले प्रदेश में नए वैरिएंट को लेकर हर एक चरण पर प्रदेश सरकार सर्तकता बरत रही है। एयरपोर्ट पर अब जांच और स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच और स्क्रीनिंग अब और तेजी से किए जाने के निर्देश प्रदेश सरकार ने जारी किए हैं। इसके साथ ही अब विदेश से लौटे यात्री 15 दिन स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहेंगे।

यूपी के पांच ज‍िलों पर है अधिकारियों की पैनी नजर

नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के चलते प्रदेश सरकार ने आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ व कानपुर में बड़ी संख्या में आने वाले विदेशियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी लगातार इसको लेकर जिलों से सम्पर्क में हैं। जिलों से कोविड की स्थिति के साथ वहां पर टीका की पहली व दूसरी डोज का लाभ लेने वालों की सूची मांगी गई है। पहले व मौजूदा हालात और उसके आगे की योजनाओं के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों से प्लान भी मांगा गया है।

नए वैरिएंट का सामना करने के लिए यूपी है तैयार

केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व एराज मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर जोर देकर प्रदेश को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाया है। सरकार ने कम समय में प्रदेश में नए ऑक्‍सीजन प्‍लांट, नए मेडिकल कॉलेज, बेड की संख्‍या में विस्‍तार, डॉक्‍टरों की भर्ती, सीएचसी पीएचसी का विस्‍तार करते हुए यूपी को सवास्‍थ्‍य सुविधाओं से लैस किया है जि‍ससे आने वाले समय में भी यूपी ऐसी चुनौतियों का सामना डटकर कर सकता है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सफलतापूर्वक सामना करने वाला यूपी नए वैरिएंट का सामना करने के लिए भी तैयार है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कुश भार्गव द्वारा लिखित उपन्यास डान्स आफ डेस्टनी का किया विमोचन
Next: अधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण – श्री केशव प्रसाद मौर्य

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.