Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण – श्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

अधिकारी जनसमस्याओं का करें त्वरित गति से निराकरण – श्री केशव प्रसाद मौर्य

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग दो दर्जन जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के अधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से विद्युत, मार्ग चौड़ीकरण, सड़क निर्माण, आवास दिलाने, अवैध कब्जा, कानून व्यवस्था, रास्ता खुलवाने, विकास कार्य, मारपीट, राजस्व ,अतिक्रमण, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता आदि थीं। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे आये तमाम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और प्रार्थना पत्र भी दिये। औरैया के विकास यादव ने सम्पर्क मार्ग व अन्डरपास बनवाने, फतेहपुर के मलखान सिंह ने सेतु के निर्माण हेतु, हाथरस के सुनील पाण्डेय ने सड़क चौड़ीकरण हेतु, अलीगढ़ के राम कुमार व हरि प्रसाद ने अवैध कब्जा हटवाने, कानपुर के राजेन्द्र घानुक व बरेली के रमेशचन्द्र ने भूमि सम्बन्धी प्रकरण रखे, फिरोजाबाद की कमला देवी ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी मिर्जापुर व जिलाधिकारी अलीगढ़ से भी समस्याओं के निस्तारण के बाबत वार्ता की। उन्होने कई जिलों के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से भी लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग करने हेतु वार्ता की। कई लोगों की समस्याओं का जनता दर्शन के दौरान ही निस्तारण कराया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ओमीक्रान वेरिएंट को लेकर यूपी की तैयारी, अलर्ट मोड पर सरकार कर रही काम
Next: जनता को पसंद है बहुमत वाली सरकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.