Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का बढ़ा खतरा अमेरिका में आया पहला मामला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का बढ़ा खतरा अमेरिका में आया पहला मामला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब इसने अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन के लक्षण दिखे हैं। अमेरिका में ओमिक्रॉन का यह पहला मामला है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौसी का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका से कैलिफोर्निया लौटे व्यक्ति में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला पुष्ट मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका था और उसने हल्के लक्षणों का अनुभव किया जिसमें अभी सुधार आ रहा है। वहीं, अमेरिका में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आने के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान में अमेरिकियों से कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने की अपील की है। 

दुनिया भर के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 23 देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस देखने को मिल चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है

कि विश्व स्वास्ठ्य संगठन के 6 में से पांच क्षेत्रों से अब तक 23 देशों से ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ गए हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ने यह भी आशंका जताई है कि यह वैरिएंट अभी कहीं ज्यादा देशों में फैलेगा। 

South Africa returnee is US' first confirmed case of #Omicron coronavirus variant in California, says Dr Anthony Fauci, Chief Medical Advisor to US President

"The individual was fully vaccinated & experienced mild symptoms which are improving at this point," Dr Fauci says pic.twitter.com/a88tpUQ8kC

— ANI (@ANI) December 1, 2021

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान के बाद से दक्षिण अफ्रीका में कोविड से संक्रमण के मामलों में 403 फीसदी की भयानक वृद्धि हुई है। इसके अलावा संक्रमण दर भी 10 फीसदी के पार हो गई है। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों में 87 फीसदी को टीका नहीं लगा है।

दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ अब्दुल-करीम ने बताया कि सप्ताह के अंत तक 10,000 से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं, जिससे अगले दो से तीन सप्ताह में अस्पतालों पर भारी दबाव पड़ सकता है।

उन्होंने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए भीड़ भरे आयोजनों को रोकने की सलाह देते हुए कहा कि सुपर-स्प्रेडिंग की स्थिति हालात को नियंत्रणसे बाहर कर सकती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज कैसी रहेगी आपकी किस्मत जाने राशिफल
Next: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल खोले जाने पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.