Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिमाचल के मनाली के क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

हिमाचल के मनाली के क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (17)

हिमाचल के मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली है. आज सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए हैं. मौसम विभाग के द्वारा घाटी में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

बुधवार देर रात को मनाली के उपरी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है. वहीं, लाहौल स्पीति के दारचा में भी बर्फबारी का दौर आरम्भ हो गय है. मौसम के बदले मिजाज से घाटी के तापमान में गिरावट आ रही है.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही शीतलहर बढ़ गई है. प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है. 6 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है. लाहौल और कुल्लू में न्यूनतम तापमान गिरने से झील, झरने और नाले जमना शुरू हो गए हैं.

मौसम विभाग ने भी छह दिसंबर तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है. मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, व्यास कुंड, दशौहर, भुगू झील, हामटा पास और शिरघन तुंग पर हल्का हिमपात हुआ है. चोटियों पर हिमपात से मनाली का मौसम ठंडा हो गया है.

मनाली प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए पहले ही बंद कर दिया है जबकि लाहुल स्पीति प्रशासन ने भी अब दारचा से आगे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. रोहतांग दर्रा बंद होने के चलते पर्यटक लाहुल के कोकसर व सिस्सू में बर्फ के दीदार को दस्तक दे रहे हैं. मनाली घाटी में भी बर्फबारी की उम्मीद बढ़ गई है.

बर्फबारी होने पर पर्यटन कारोबार भी गति पकड़ेगा. उपायुक्त लाहुल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि लाहुल स्पीति की पहाडिय़ों में बर्फबारी के क्रम शुरू हो गया है. लाहुल घाटी में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में ‘जवाद तूफान’ के कहर से तबाही का बढ़ा खतरा
Next: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुंबई दौरे पर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.