Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री आज जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री आज जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने के लिए 594 किलोमीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का निर्णय लिया है। यह एक्सप्रेस-वे जनपद मेरठ से शुरू होकर जनपद हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से गुजरते हुए जनपद प्रयागराज को जोड़ेगा। आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायु सेना के विमानों की लैण्डिंग/टेक ऑफ के लिए जनपद शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3.5 किलोमीटर लम्बी हवाई पट्टी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूर्ण होने के साथ ही यह एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे भी बन जाएगा।
प्रवेश नियंत्रित गंगा एक्सप्रेस-वे, मेरठ-बुलन्दशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) पर जनपद मेरठ के बिजौली ग्राम के समीप से प्रारम्भ होगा एवं प्रयागराज बाइपास (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19) पर जनपद प्रयागराज के जुडापुर दाँदू ग्राम के समीप समाप्त होगा। यह एक्सप्रेस-वे 06 लेन चौड़ा होगा, जिसका भविष्य में 08 लेन तक विस्तार किया जा सकेगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 36,230 करोड़ रुपये है।
गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना हेतु अब तक लगभग 94 प्रतिशत भूमि का क्रय/पुनर्ग्रहण किया जा चुका है। कोविड काल के बावजूद रिकॉर्ड 4 माह के अंदर 90 प्रतिशत से अधिक भूमि क्रय की गई थी। इसके अतिरिक्त परियोजना के निर्माण हेतु पी0पी0पी0 (टोल) मोड पर डिजाइन, बिल्ड, फाइनेन्स, ऑपरेट एवं ट्रान्सफर (डी0बी0एफ0ओ0टी0) पद्धति पर 03 निवेशकों से बिड प्राप्त हुई हैं, जिनके अन्तिमीकरण की प्रक्रिया गतिमान है।
गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण से आच्छादित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योग सम्बन्धी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह एक्सप्रेस-वे आच्छादित क्षेत्रों में स्थित विभिन्न उत्पादन इकाइयों, विकास केन्द्रों तथा कृषि उत्पादन क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने हेतु एक औद्योगि

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केन्द्रीय सहकारिता मंत्री की प्रेरणा से सहकारिता आन्दोलन को नई दिशा मिली और यह प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ा: मुख्यमंत्री
Next: गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.