Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
army_jawan_shot_himself_1638284845

भारतीय सेना जल्द ही एंटी-पर्सनल माइन्स को अपने हथियार के जखीरे में शामिल करने जा रही है। ये जानकारी खुद भारतीय सेना के अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना 7 लाख स्वदेशी रूप से विकसित ‘निपुण’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करने जा रही है। इन माइन्स में आरडीएक्स का शक्तिशाली मिश्रण होगा। इससे भारतीय सेना को घात लगाकर बैठे दुश्मन के खिलाफ लड़ने में बड़ी सफलता मिल सकती है। दरअसल कई बार दुश्मन सेना पर हमला करने के लिए माइन्स का इस्तेमाल करते हैं। अब इससे निपटने के लिए सेना ने भी अपना तरीका ढूंढ़ निकाला है।

सेना के अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स को पहली डिफेंस लाइन के रूप में तैयार किए गए व्यक्तिगत और टैंक-विरोधी माइन्स का एक नया सेट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सेना को दुश्मन व उसके द्वारा किसी बख्तरबंद पर लगाई गई माइन्स के खिलाफ या किसी आतंकी के शिकार के दौरान ये एंटी-पर्सनल माइन्स काम आएंगी।

इसके अलावा भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज स्वदेशी रूप से विकसित अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन के पहले सेट को कोर ऑफ इंजीनियर्स में शामिल करेंगे। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम भारतीय सेना की मौजूदा इंजीनियर टोही क्षमताओं को बढ़ाएगी और भविष्य की लड़ाइयों में मशीनीकृत संचालन के समर्थन में एक प्रमुख गेम-चेंजर होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान मे ऐतिहासिक प्राचीन बुद्ध मंदिर की खोज।
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.