Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करेंगे इन योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करेंगे इन योजनाओं का शिलान्यास

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के करखियांव में गुजरात के बनासकांठा जिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की बनास डेयरी का शिलान्यास करेंगे.

इसके साथ ही वह जिले को 2100 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं की सौगात भी देंगे. बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर 2100 करोड़ की 25 परियोजनाओं की सौगात काशी को देंगे.

बनास डेयरी के चेयरमैन शंकरभाई चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे. चौधरी ने बताया कि इस प्रकल्प से वाराणसी,

जौनपुर, मछलीशहर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर और आजमगढ के 1000 गांवों के किसानों को लाभ होगा. किसानों को उनके दूध के बदले 8000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह तक मूल्य मिलेगा.

उन्होंने कहा कि इस संयंत्र में 750 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार, 2350 लोगों को अनुसांगिक कार्यों में और लगभग 10,000 परिवारों को गांव में रोजगार मिलने की संभावना है. गौरतलब है कि इससे पहले 13 और 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री वाराणसी आए थे

और उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का उद्घाटन किया था. उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था.

यह परियोजना काशी विश्वनाथ मंदिर को गंगा नदी के तट तक सुगम मार्ग के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करेगी.
परियोजना क्षेत्र 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है, जबकि पहले का परिसर सिर्फ 3000 वर्ग फुट तक सीमित था.
23 नए भवनों के निर्माण से तीर्थयात्रियों और भक्तों को अनेक सुविधाएं प्राप्त होंगी.
300 से अधिक संपत्तियों का सौहार्दपूर्ण अधिग्रहण और परियोजना को मुकदमेबाजी से मुक्त बनाने के पीछे प्रधानमंत्री का सबको साथ लेकर चलने का दृष्टिकोण.
40 से अधिक प्राचीन मंदिरों को फिर से खोजा गया, उनका जीर्णोद्धार किया गया और उनका सौंदर्यीकरण किया गया.
वैक्‍सीनेशन सर्टिफिकेट पर PM Modi की फोटो के खिलाफ दाखिल की थी याचिका, कोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कड़ी कार्यवाही
Next: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी पर बोला जमकर हमला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.