Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 23 दिसम्बर, 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री तथा महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर यहां विधान भवन प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जी चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम में कृषकों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि वैज्ञानिकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करेंगे।

ज्ञातव्य है कि चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर आयोजित ‘किसान सम्मान दिवस’ कार्यक्रम विकास खण्ड स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों तथा कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के हित व कल्याण के लिए प्रयास करते रहे।

प्रधानमंत्री आज जनपद वाराणसी में 2,095 करोड़ रु0 की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल 23 दिसम्बर, 2021 को जनपद वाराणसी में 2,095 करोड़ रुपए की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जी 20 लाख नए भू-स्वामियों को ‘स्वामित्व योजना’ के अन्तर्गत ‘घरौनी’ वितरण, 1.74 लाख दुग्ध उत्पादकों को 35 करोड़ रुपए का बोनस वितरण तथा ‘ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैण्डर्ड्स’ की ‘कम्फर्मिटी एसेसमेण्ट स्कीम’ के ‘पोर्टल’ तथा ‘लोगो’ की लॉन्चिंग भी करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी सम्मिलित होंगे।

प्रधानमंत्री जी जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, उनमें गुरु रविदास जी की जन्म स्थली सीरगोवर्धन में सामुदायिक हॉल एवं जनसुविधाएं, पं0 मदन मोहन मालवीय कैंसर सेण्टर में धर्मशाला तथा डॉक्टर एवं नर्स हॉस्टल, स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत पुनर्विकास कार्य, 05 सड़क एवं चौराहों का सुधार, 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, ग्राम भदरासी में 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय, तहसील पिण्डरा में 02 मंजिला अधिवक्ता भवन, बनास काशी संकुल करखियांव, मोहनसराय दीनदयाल उपाध्याय नगर चकिया मार्ग (राजमार्ग संख्या-120) का चौड़ीकरण (लम्बाई 11.18 कि0मी0), वाराणसी-भदोही-गोपीगंज मार्ग (राजमार्ग संख्या-87) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (लम्बाई 8.6 कि0मी0), ग्राम रमना में 50 एम0एल0डी0 क्षमता के सीवेज ट्रीटमेण्ट प्लाण्ट का निर्माण, पं0 मदन मोहन मालवीय कैंसर सेण्टर बी0एच0यू0 में डॉक्टर तथा नर्स हॉस्टल का निर्माण आदि शामिल हैं।

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ की राष्ट्रीय समिति की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया
Next: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.