Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

आज 23 दिसंबर है. आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज शाम 06:29 बजे तक चतुर्थी है, उसके बाद से पंचमी तिथि लग जाएगी. आज गुरुवार का दिन है, इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन में सुख समृद्धि आती है. गुरुवार का व्रत करने से कुंडली का गुरु दोष भी दूर होता है. गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा भी करनी चाहिए. इस दिन केला के पौधे की पूजा करें और भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं. आज के दिन पीला वस्त्र पहनना शुभ होता है.

जिन लोगों के विवाह में किसी प्रकार की देरी होती है, उनको भी गुरुवार का व्रत करना चाहिए. गुरुवार को व्रत करने से विवाह की समस्याएं दूर होंगी. यह व्रत मुख्यत: महिलाएं करती हैं. आज के दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करना भी उत्तम होता है.

आज आप पीले वस्त्र, चने की चाल, नमक, पीले फूल, ​हल्दी, पुस्तक, छाता, धान, मधु, सोना, पुखराज आदि का दान करके गुरु दोष का निवारण कर सकते हैं. इस दान से गुरु ग्रह की शांति होती है. कुंडली में गुरु का दुष्प्रभाव कम होता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – पौष कृष्ण चतुर्थी
आज का नक्षत्र – अश्लेषा
आज का करण – बव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – वैद्रुति
आज का वार – गुरुवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:16:00 AM
सूर्यास्त – 06:00:00 PM
चन्द्रोदय – 21:08:59
चन्द्रास्त – 10:18:59
चन्द्र राशि – कर्क

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:19:13
मास अमांत – मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत – पौष
शुभ समय – 11:59:20 से 12:40:36 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 10:36:46 से 11:18:03 तक, 14:44:27 से 15:25:44 तक
कुलिक – 10:36:46 से 11:18:03 तक
कंटक – 14:44:27 से 15:25:44 तक
राहु काल – 13:58 से 15:19
कालवेला / अर्द्धयाम – 16:07:01 से 16:48:18 तक
यमघण्ट – 07:51:38 से 08:32:55 तक
यमगण्ड – 07:10:22 से 08:27:46 तक
गुलिक काल – 09:57 से 11:17

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
Next: आइये जाने क्या है नए साल 2022 की अमावस्या की तारीखें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.