Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कांग्रेस महासचिव हरीश रावत आज दिल्ली पहुंच कर कांग्रेस आलाकमान से करेंगे मुलाकात
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत आज दिल्ली पहुंच कर कांग्रेस आलाकमान से करेंगे मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को दिल्ली तलब किया गया है. हरीश रावत शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली पहुंचकर वह कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस आलाकमान हरीश रावत के मसले को लेकर कोई हल निकाल सकती है. हरीश रावत के साथ प्रीतम सिंह, राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पार्टी नेता यशपाल आर्य भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे.

हरीश रावत के तेवर बुधवार को बगावती नजर आए और उन्होंने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए. उन्होंने सियासी हलकों में यह कहकर हड़कंप मचा दिया कि पार्टी संगठन उनके साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहा है और उनका मन सब कुछ छोड़ने को कर रहा है.

अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया था, ‘ है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है .’

उन्होंने कहा, ‘सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं और जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत, अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है.’

#चुनाव_रूपी_समुद्र
है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है,
1/2 pic.twitter.com/wc4LKVi1oc

— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 22, 2021

हालांकि, रावत ने कहा, ‘फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है कि “न दैन्यं न पलायनम्”. बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे. मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे.’

जब इस ट्वीट के बारे में रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर की कुछ ताकतें उत्तराखंड में पार्टी की संभावनाओं को प्रभावित करने के लिए बीजेपी के हाथों में खेल रही हैं.

उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड में हरीश रावत का कोई विकल्प नहीं है. वह प्रदेश में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने पार्टी के झंडे को उठाकर रखा है. लेकिन कुछ ताकतें राज्य में कांग्रेस की सत्ता में वापसी की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए बीजेपी के हाथों में खेल रही हैं.’.

रावत के इस ट्वीट के बाद पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने उन पर कटाक्ष किया. उन्होंने रावत को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘आप जो बोते हैं, वही काटते हैं. भविष्य की योजनाओं (यदि कोई हो तो) के लिए शुभकामनाएं हरीश रावत.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज शाम साढ़े छह बजे बुलाई बैठक
Next: प्रधानमंत्री ने दुग्ध तथा दुग्ध उत्पादों से सम्बन्धित ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैण्डर्ड्स की कन्फर्मिटी एसेसमेण्ट स्कीम का पोर्टल व ‘लोगो’ लांच किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.