Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

आज 24 ​दिसंबर है. आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज पंचमी ति​थि शाम 07 बजकर 34 मिनट तक है, उसके बाद षष्ठी तिथि शुरु हो जाएगी. आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए.

आज के दिन आपको माता लक्ष्मी को बर्फी या सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए. माता लक्ष्मी की कृपा से आपको धन, धान्य, वैभव, संपदा आ​दि प्राप्त हो सकता है. आज शुक्रवार के दिन शीतला माता और मां दुर्गा के लिए भी व्रत रखा जाता है.

माता शीतला आरोग्य की देवी हैं और मां दुर्गा शक्ति की. आज शुक्रवार के दिन दुर्गा जी या माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होता है. आप इनके मंत्रों के जाप से अपने विशेष कार्य की सिद्धि कर सकते हैं.

आज शुक्रवार का दिन शुक्र दोष के निवारण के लिए भी अच्छा माना जाता है. यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह नीच का है या कमजोर है, तो उसको मजबूत करने के लिए आप ज्योतिष उपाय कर सकते हैं.

आज के दिन आपको सुंदर वस्त्र, चावन, घी, सुगंधित वस्तुएं, श्रृंगार की सामग्री, स्फटिक, कपूर, मिश्री, शर्करा या दही का दान करना चाहिए. शुक्र की कृपा से आपको जीवन में सभी प्रकार की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – पौष कृष्णपक्ष पंचमी
आज का नक्षत्र – मघा
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – विष्कुंभ
आज का वार – शुक्रवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:17:00 AM
सूर्यास्त – 06:00:00 PM
चन्द्रोदय – 22:06:00
चन्द्रास्त – 10:56:00
चन्द्र राशि – सिंह

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:19:16
मास अमांत – मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत – पौष
शुभ समय – 11:59:49 से 12:41:07 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 09:14:41 से 09:55:58 तक, 12:41:07 से 13:22:24 तक
कुलिक – 09:14:41 से 09:55:58 तक
कंटक – 13:22:24 से 14:03:41 तक
राहु काल – 11:18 से 12:38
कालवेला/अर्द्धयाम – 14:44:58 से 15:26:15 तक
यमघण्ट – 16:07:32 से 16:48:49 तक
यमगण्ड – 14:55:17 से 16:12:42 तक
गुलिक काल – 08:37 से 09:58

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने दुग्ध तथा दुग्ध उत्पादों से सम्बन्धित ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैण्डर्ड्स की कन्फर्मिटी एसेसमेण्ट स्कीम का पोर्टल व ‘लोगो’ लांच किया
Next: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कनकधारा स्तोत्र का करे पाठ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.