Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में जायेंगे मेरठ करेंगे खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में जायेंगे मेरठ करेंगे खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ आएंगे. दो जनवरी को वे यहां सरधना के सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. मेरठ मण्डल के कमिश्नर ने इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की.

उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पीएम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे.

कार्यक्रम के सफल आयोजन के संदर्भ में आयुक्त सभागार में गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. आयुक्त मेरठ मंडल सुरेंद्र सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. आयुक्त ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना शत-प्रतिशत दें और अपने दिए गए दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से करें. आयुक्त ने मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

मुख्य कार्यक्रम स्थल में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में आयुक्त ने विस्तार से जानकारी दी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं

तथा अधिकारी स्वयं कार्यक्रम स्थल का दौरा भी करें. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हेलीपैड, पार्किंग, वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व पास आदि विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस अवसर पर आईजी रेंज प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी, उपाध्यक्ष एमडीए मृदुल चौधरी, नगर आयुक्त मनीष बंसल, अपर आयुक्त मेघा रूपम, जिला वन अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : युवाओं को फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन देने के साथ ही मिलेगी फ्री एजुकेशन
Next: द‍िल्‍ली में ओम‍िक्रॉन के तेजी से फैलने की वजह से अरव‍िंद केजरीवाल की बड़ी चिंता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.