Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालो से की डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालो से की डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना पर रोकथाम के लिए राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने बताया है कि पिछले दो दिनों के अंदर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन पर डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली की गई है.

दिल्ली सरकार ने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए दिल्ली पुलिस ने 163 एफआईआर भी दर्ज की है. सरकार ने जानकारी दी कि इस दौरान पूर्वी दिल्ली में 1,245 और

उत्तरी दिल्ली में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के 1446 मामले दर्ज किए गए. वहीं, मास्क नहीं लगाने, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने और भीड़ जमा करने के 7778 मामले दर्ज हुए हैं.

कोरोना के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए सरोजिनी नगर मार्केट को 25 और 26 दिसंबर को ऑड ईवन आधार पर संचालित करने की अनुमति दी है.

Rs 1.5 Cr fine imposed in last the 2 days for violation of Covid protocols and 163 FIRs registered. 1,245 violations registered in East Delhi and 1446 in North Delhi. 7778 cases of not applying masks, not following physical distance & gathering crowd registered: Delhi Government

— ANI (@ANI) December 25, 2021

यह भी फैसला किया गया कि सभी दुकानदार बाजार में लगाए गए टीकाकरण शिविर में अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे. पिछले कुछ दिनों में सरोजिनी नगर मार्केट में बहुत ज्यादा भीड़ देखी गई, जिसको लेकर हाई कोर्ट ने भी नाराजगी जताई थी.

बता दें कि देश में कोरोना का खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन अब तेजी से पैर पसार रहा है. देश में अबतक इस वेरिएंट से 17 राज्य में 415 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 79 संक्रमित दिल्ली से हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में इस वेरिएंट से संक्रमित 115 लोग ठीक हो चुके हैं. बड़ी बात यह है कि इस वेरिएंट से अबतक देश में एक भी मौत नहीं हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकी हुए ढेर
Next: अहमदनगर जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलो में देखते हुए नो वैक्सीन, नो एंट्री आदेश किया जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.