Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अहमदनगर जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलो में देखते हुए नो वैक्सीन, नो एंट्री आदेश किया जारी
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

अहमदनगर जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलो में देखते हुए नो वैक्सीन, नो एंट्री आदेश किया जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़े और क्रिसमस-न्यू इयर को देखते हुए अहमदनगर जिला प्रशासन ने शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्तरां, सिनेमा, ऑडिटोरियम, मैरिज हॉल सहित सभी भीड़ लगने वाली क्षेत्रों में ‘नो वैक्सीन, नो एंट्री’ आदेश जारी कर दिया है.

दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों के साथ ही ओमिक्रोन भी तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. ऐसे में अहमदनगर जिले में प्रशासन ने लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक करने के लिए एक खास कैंपेन चलाया है. इस कैंपेन के जरिए लोग कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जागरुक होंगे.

नो वैक्सीन, नो एंट्री नाम से चलाया जाने वाले इस कैंपेन के तहत वैक्सीनेशन नहीं लेने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक जाने की अनुमति नहीं होगी. कैंपेन के अनुसार जिन लोगों ने अबतक एक भी वैक्सीनेशन नहीं लिया है वो वेडिंद हॉल, मॉल, रेस्टोरेंट सहित किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नहीं जा सकेंगे. इस कैंपेन को आज यानी 25 दिसंबर से ही चलाया जाएगा.

दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद से ही उद्धव सरकार राज्य को संक्रमण के चपेट में आने से बचाने की काफी कोशिश में लगी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के 7,189 नए मामले सामने आए हैं. जबकि देशभर में ओमिक्रोन के 415 मामले आ चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालो से की डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली
Next: सपा और समाज की बेहतरी के संकल्प में कोई सरोकार नहीं:सिद्धार्थनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.