Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मरम्मत एंबुलेंस का किया शुभारंभ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क मरम्मत एंबुलेंस का किया शुभारंभ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैंप कार्यालय सात- कालिदास मार्ग से रोड मरम्मत एंबुलेंस का शुभारंभ किया।
उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रोड मरम्मत एंबुलेंस को रवाना किया और लोक निर्माण विभाग लखनऊ मध्य क्षेत्र के लिए इसे सौंपा गया ।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पर्ू्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न ,अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के अवसर पर   रोड मरम्मत एंबुलेंस का शुभारंभ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ठोस और प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा इस रोड मरम्मत एंबुलेंस के माध्यम से सड़कों की पैच मरम्मत कार्य को बहुत ही तीव्र गति से कराया जा सकेगा। अभी एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ मध्य से लोक निर्माण विभाग लखनऊ मध्य क्षेत्र को सौंपी जा रही है, आगे चलकर सभी मंडलों व बड़े जिलों में भी इसका संचालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क मरम्मत हेतु अत्यंत आधुनिक उपकरणों  और तकनीकी का प्रयोग इसमे किया गया है। इससे जहां सड़कों के पैच मरम्मत का कार्य बहुत ही तीव्र से होगा, वही समय की बचत होगी और धन की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि कम लागत में अच्छी, मजबूत व गुणवत्तापूर्ण सड़कें बनाई जाए तथा मेंटेनेंस में भी जो पैसा लगता है उसमें भी कमी आए औरअच्छा मेंटेनेंस हो।
श्री मौर्य ने भारत रत्न  अटल बिहारी बाजपेई की जयंती व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर इन दोनों महान विभूतियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित  करते हुए कहा कि उनका भी यही सपना था कि भारत में सड़कों का जाल बिछाया जाए ।उन्होंने क्रिसमस दिवस की सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिवस पर इसका शुभारंभ किया जा रहा है और यह एम्बुलेंस विभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगी ।कहा कि जैसे एक मरीज को ले जाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल होता है, उसी तरह सड़कों की बीमारी यानी खराब सड़कों को ठीक करने तथा दुर्घटनाओं को दूर करने हेतु इस रोड मरम्मत एंबुलेंस का शुभारंभ किया जा रहा है और  गौरव की बात तो यह भी है कि इसका शुभारंभ सड़कों के मामले में बहुत ही  क्रांतिकारी कार्य करने वाले अटल बिहारी बाजपेई की कर्मभूमि से किया जा रहा है।
उन्होंने इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सहित सभी अधिकारियों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया से सबसे अच्छी सड़कें बने। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोड मरम्मत एंबुलेंस की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि यह एम्बुलेंस एक मोबाइल मिनी प्लांट है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है, इसमें रेडीमेड मिक्स का उत्पादन  किया जा सकेगा।सरलता एवं सुगमता से मरम्मत का कार्य हो सकेगा ।समय एवं धन की बचत होगी ।मरम्मत कार्यों का त्वरित संपादन होगा पर्यावरण अनुकूल तकनीक का प्रयोग होगा।
सड़क मरम्मत एंबुलेंस में 15 केवीए डीजी सेट, ग्रिट स्टोरेज 2 घन मीटर ,एयर कंप्रेसर ,पोर्टेबल सरफेस वाइब्रेटर ,इमल्शन स्प्रेयर, एयर होज पाइप, सीसीटीवी कैमरा /जीपीएस सिस्टम, रात में कार्य करने हेतु प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है, यानी सड़कों के मरम्मत का कार्य इस रोड मरम्मत एंबुलेंस से रात्रि के समय भी किया जा सकेगा। सड़कों की लंबाई और ट्रैफिक बढ़ने के साथ सड़कों की मरम्मत का कार्य भी बढ़ जाता है इसलिए सड़क मरम्मत हेतु एंबुलेंस के प्रयोग होने से जहां मरम्मत कार्य में तेजी आएगी, वही गुणवत्ता बढ़ेगी समय की बचत होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी ।इस एंबुलेंस द्वारा दिन में औसतन 5 किलोमीटर लंबाई में पूर्ण रूप से गड्ढा मुक्त किया जा सकेगा ।कहा कि यह एक मोबाइल मिनी प्लांट है जो आवश्यकतानुसार पैच मरम्मत हेतु रेडीमेड मिक्स का उत्पादन करेगा, इससे सरलता एवं सुगमता से मरम्मत कार्य हो सकेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के कारण फलस्वरूप आम नागरिकों के द्वारा की गई शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्यों को संपादित किया जाएगा ।एंबुलेंस के द्वारा मरम्मत स्थल पर पहुंचकर एयर हौज पाइप से पैच की सफाई कंप्रेस्ड एयर के माध्यम से की जाएगी ।इसके उपरांत इमल्शन स्प्रे के द्वारा  टैंक कोट किया जाएगा। टैंक कोट के उपरांत ग्रिट और इमल्शन के मिक्स को  पैच पर बिछाया जाएगा और उसके उपरांत पोर्टेबल सरफेस वाइब्रेटर से कम्पैक्शन का कार्य करते हुए पैचवर्क पूर्ण किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा कि अमूमन तौर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण किया जाता रहा है, लेकिन वर्ष 2017 के बाद सरकार गठन के बाद से लोक निर्माण विभाग में अभिनव प्रयोग किए गए हैं और विभाग को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ने का काम किया गया है और इसी कड़ी में  इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के टॉप- 20 छात्रों के घरों तक उनकी प्रतिभा को सम्मान देने और उन्हें आगे की शिक्षा ग्रहण करने  को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके घरों और स्कूलों तक  डा० ए पीछे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया गया है और उनके फोटो लगाए गए। इसी तरह से खिलाड़ियों के सम्मान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के घरों तक मेजर ध्यानचंद विजयपथ के नाम से सड़कें बनवाई गई हैं। देश व प्रदेश की रक्षा करने में वीरगति को प्राप्त करने वाले जवानों के घरों तक भी सड़कें बनाने का कार्य जय हिन्द वीर पथ योजना के तहत  विभाग द्वारा किया गया है ।उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग द्वारा हर्बल मार्ग और हर्बल  वाटिकाओ का भी निर्माण किया गया है, जिससे पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ हर्बल जड़ी बूटी को भी बढ़ावा मिला है ।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री नितिन रमेश गोकर्ण कहा कि लखनऊ के लिए यह पहला प्रोजेक्ट है ।,इससे शिकायत मिलने पर गड्ढों को तत्काल भरा जा सकेगा ,जिससे  बड़े गड्ढे ना होने पाए ,बड़े गड्ढे होने पर समय भी बहुत लगता है और खर्च भी बढ़ता है । इस सड़क मरम्मत एम्बुलेंस  को  बहुत  ही किफायती  तरीक़े से मात्र रू०35 लाख में बनवाया गया है, जिसमें सभी सुविधाएं सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि कई देशों में रात में भी पैच रिपेयर का काम होता है और उसी प्रणाली पर यहां पर भी काम करने की एक नई प्रणाली विकसित की जा रही है ,जो मील का पत्थर साबित होगी और अनुरक्षण पर व्यय होने वाले पैसे पर भी नियंत्रण हो सकेगा ।जीपीएस सिस्टम से कार्य की वास्तविकता के बारे में भी जानकारी आसानी से हो सकेगी। प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) श्री मनोज गुप्ता ने रोड एम्बुलेंस के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम सफल संचालन  मुख्य अभियंता (भवन) श्री जितेंद्र कुमार बांगा ने किया।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष श्री राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियंता  (ग्रामीण सड़क) श्री मनोज गुप्ता, प्रमुख अभियंता श्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता श्री आरके हरदहा,मुख्य अभियंता श्री संजय श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए
Next: जब मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने दिव्यांग दीपक को दी चलती-फिरती दुकान तो उसकी भर आयी आंखें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.