Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना की रफ़्तार तेज़ जाने कहा कितने आये मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना की रफ़्तार तेज़ जाने कहा कितने आये मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इस बीच ओमिक्रोन के मामले भी रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार देश में ओमिक्रोन के

मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,431 हो गई है. वहीं महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 454 और 351 मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि 1,431 मरीज़ों में से 488 मरीज़ रिकवर भी हो गए हैं.

राज्यों की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 454 मामले सामने आए हैं. इसके बाद राजधानी दिल्ली में आज 351 मामले दर्ज किए गए. तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ओमिक्रोन संक्रमित लोग तमिलनाडु में आए हैं. यहां ओमिक्रोन के कुल 118 मामले दर्ज किए गए.

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,431 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 454 और 351 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,431 मरीज़ों में से 488 मरीज़ रिकवर हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/ZPpd9SoSbg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2022

इसके अलावा गुजरात में 115, केरल में 109, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, हरयाणा में 37, कर्नाटर में 34 मामले सामने आए हैं. इस बीच, केंद्र ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाएं. राज्यों से कहा गया है

कि वो RTPCR के अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट का इस्तेमाल करें. साथ ही ICMR से मंजूरी पाने वाली होम टेस्टिंग किट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका फायदा ये होगा कि कोरोना के पॉजिटिव केस की जांच समय पर हो सकेगी और वक्त रहते पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट किया जा सकेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रात करीब 2 बजे भगदड़ मचने से कई लोग की हुई मौत
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल के मौके पर ट्वीट कर कहा पहला दिन अन्नदाताओं को समर्पित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.