Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 27 हजार से ज्यादा मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये 27 हजार से ज्यादा मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (9)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 284 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1525 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख 22 हजार 801 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 770 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 9249 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 84 हजार 561 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 145 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 25 लाख 75 हजार 225 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 145 करोड़ 44 लाख 13 हजार 5 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 1525 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 23 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर गुजरात है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 460, दिल्ली में 351 और गुजरात में 136 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने कैसा रहेगा दिन जाने राशिफल
Next: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.