Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

आज 03 जनवरी दिन सोमवार है. आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से पौष मा​ह का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हुआ है. आज सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है.

आज प्रात: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें, उसके बाद शिव पूजा करें. इस दौरान भगवान शिव को गंगाजल, गाय का दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, सफेद चंदन आदि अर्पित करें. फिर शिव चालीसा का पाठ करें.

उसके बाद शिव जी की आरती करें. इस दौरान आप शिव मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. आज के दिन भगवान शिव की आराधना करने से चंद्रमा भी प्रसन्न होते हैं क्योंकि भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने ललाट पर धारण किया हुआ है.

आज सोमवार का दिन ​चंद्रमा की पूजा के लिए भी होता है. इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली से चंद्रमा का दोष दूर होता है. जीवन में सुख, समृद्धि आती है. कमजोर चंद्रमा के कारण कई तरह की समस्याएं आती हैं.

यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या है या जिनके विवाह में कोई दिक्कतें या देरी हो रही है, तो उसे सोमवार व्रत करना चाहिए. हालांकि सावन सोमवार व्रत से इसका प्रारंभ करना चाहिए. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज की तिथि – पौष शुक्ल प्रतिपदा
आज का नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा
आज का करण – चतुष्पाद
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – व्यघात
आज का वार – सोमवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 07:21:00 AM
सूर्यास्त – 06:06:00 PM
चन्द्रोदय – 07:48:59
चन्द्रास्त – 18:12:59
चन्द्र राशि – धनु

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:22:16
मास अमांत – पौष
मास पूर्णिमांत – पौष
शुभ समय – 12:04:48 से 12:46:18 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 12:46:18 से 13:27:47 तक, 14:50:45 से 15:32:14 तक
कुलिक – 14:50:45 से 15:32:14 तक
कंटक – 09:18:52 से 10:00:21 तक
राहु काल – 08:41 से 10:02
कालवेला/अर्द्धयाम – 10:41:50 से 11:23:19 तक
यमघण्ट – 12:04:48 से 12:46:18 तक
यमगण्ड – 11:07:46 से 12:25:33 तक
गुलिक काल – 14:04 से 15:25

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंटकर किया
Next: सोमवार के दिन भगवान शिव की ऐसे करे पूजा होगी मनोकामना पूरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.