Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेज से लेकर जिम तक सब बंद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेज से लेकर जिम तक सब बंद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच डर बढ़ गया है. राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने नए कोरोना प्रतिबंध लगाए हैं. पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने की घोषणा की है.

इसके साथ ही राज्य सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है. 10 बजे से शाम पांच बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की इजाजत ही राज्य में दी गई है.

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी के मुताबिक राज्य में लोकल ट्रेन सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम सात बजे तक चलेंगी. वहीं पार्लर, जिम को भी बंद रहेंगे. कल से सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा,

सैलून, ब्यूटी पार्लर, चिड़ियाघर और मनोरंजन पार्क को भी बंद रखने का फैसला किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल दिल्ली और मुंबई से सप्ताह में केवल दो बार उड़ानें संचालित करेगा, जो सोमवार और शुक्रवार को होंगी.

राज्य में सिनेमा हॉल की क्षमता में 50 फीसदी की कटौती होगी. सभी शॉपिंग मॉल मार्केट रेस्टोरेंट, बार की क्षमता 50 प्रतिशत होगी और इन्हें रात 10 बजे तक बंद करना होगा. केवल 50 प्रतिशत क्षमता वाली मेट्रो संचालित होंगी. सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक सभाएं और विवाह समारोह में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकें.

पश्चिम बंगाल में एक जनवरी को ओमिक्रोन के दो और मामले सामने आये, जिसके बाद राज्य में इसके कुल मामलों की संख्या 16 हो गई है. अधिकारी ने बताया था कि एक संक्रमित ओडिशा से आया है,

जबकि एक अन्य व्यक्ति प्रदेश के उत्तर 24 परगना जिले के पेट्रापोल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया था. अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों संक्रमितों का कोलकाता में इलाज हो रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ओमिक्रोन और कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने लोगों से गाइडलाइन फॉलो करने की की अपील
Next: आइये जाने आज का अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.