Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये जाने आज का अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ?
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

आइये जाने आज का अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

नए साल की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुई. उत्तर भारत में सर्द हवाओं के चलते कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास हो रहा है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले एक हफ्ते तक लगातार ठंड का प्रकोप बरकरार रहेगा.

इसके अलावा 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोग के मजबूत होने पर पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो सकती है साथ ही बारिश का भी अनुमान जाहिर किया गया है. वहीं इस कारण मैदानी इलाकों

में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हफ्ते के आखिर तक एक बार फिर बर्फीली हवाएं चलते दिखेंगी.

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना दिख रहा है. वहीं 5 और 6 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है. राजधानी लखनऊ और आस-पास के इलाके कोहरे की चपेट में दिख रहे हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते के आखिर तक तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान ठंड की चपेट में हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्यों में अगले कुछ दिन लगातार ठंड का अहसास बना रहेगा. पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में 5 जनवरी से 9 जनवरी तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वहीं, अगले हफ्ते राज्यों में ठंड से थोड़ी राहत मिलते दिखेगी.

कश्मीर में अधिकतर सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिरता दिखेगा. इसी के साथ कल से पूरे हफ्ते बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में बर्फबारी होते दिखने की पूरी संभावना है.

उत्तराखंड में मौसम करवट लेते दिख रहा है. राज्य में अधिकतर इलाकों में आज और कल लोगों को ठंड से राहत मिलते दिख रही है. वहीं, 5 जनवरी से राज्य के कई जिलों में बारिश होते दिख सकती है जिसके चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा बर्फबारी का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेज से लेकर जिम तक सब बंद
Next: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र किया ये अनुरोध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.