Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गणेश जी के इन मंत्रों के जाप से होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

गणेश जी के इन मंत्रों के जाप से होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (7)

पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी विनायक चतुर्थी व्रत कल 06 जनवरी दिन गुरुवार को है. यह वरद गणेश चतुर्थी है. इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं और गणेश जी के मंत्रों का जाप करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

चतुर्थी के दिन गणेश जी के विशेष मंत्रों का जाप करने से नौकरी और बिजनेस में तरक्की होती है, सा​थ ही सभी समस्याओं का अंत भी हो जाता है. गणेश जी की कृपा से सभी ओर शुभता होती है और भाग्य में वृद्धि होती है. आइए विनायक चतुर्थी के अवसर पर जानते हैं गणेश जी के उन मंत्रों के बारे में, जिनका जाप करके आप तरक्की और उन्नति कर सकते हैं.

गणेश जी के मंत्र

  1. बिजनेस और नौकरी में आपको किसी प्रकार की समस्या आ रही है. बिजनेस में आय नहीं हो रही, नौकरी में काम के अनुसार प्रमोशन और आय नहीं हो रही है, तो ऐसे में आपको गणेश जी के मंत्र ओम श्रीं सौम्याय सौभाग्याय गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और बिजनेस की दिक्कतें दूर होती हैं. काम में तरक्की होने लगती है.
  2. पूरी मेहनत करने के बाद भी तरक्की नहीं हो रही है. आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, तो ऐसे में बुधवार के दिन या गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा के समय ओम हस्ति पिशाचिनी लिखे स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए.

इन दोनों ही मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है और काम में तरक्की मिलने लगती है. गणेश जी के आशीर्वाद से हर कार्य संभव हो जाता है.

विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को पहले पीले वस्त्र अर्पित करें. फिर उनको फूल, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, चंदन, फल, 21 दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश चालीसा का पाठ करें और विनायक चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण करें. अंत में गणेश जी की आरती से इस पूजा का समापन करें.

भगवान गणेश जी की पूजा करते समय आप प्रसाद में तुलसी के पत्ते का प्रयोग भूलकर भी न करें. तुलसी का पत्ता गणेश जी की पूजा में वर्जित है. तुलसी का पत्ता शिव जी को भी अर्पित नहीं किया जाता है.

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: जाने कब है विनायक चतुर्थी व्रत जाने क्या है पौराणिक कथा

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.