Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी चुनावी मैराथन रैलियों पर लगाया ब्रेक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी चुनावी मैराथन रैलियों पर लगाया ब्रेक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी चुनावी मैराथन रैलियों पर ब्रेक लगाने का फैसला किया है. यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ‘बेटी हूं लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत अलग-अलग जिलों में मैराथन रैलियों का आयोजन कर रही थी.

लेकिन अब कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इन तमाम रैलियों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. बताया गया है कि जल्द ही तमाम चुनावी रैलियों को रद्द करने का भी ऐलान हो सकता है.

बता दें कि यूपी में चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ कोरोना मामलों की रफ्तार भी तेजी से बढ़ रही है. जिसके चलते तमाम तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं. लेकिन इस बीच चुनावी रैलियों को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे.

बरेली में आयोजित कांग्रेस की मैराथन रैली में मची भगदड़ भी खूब चर्चा में रही. 4 जनवरी को कई छात्राएं कांग्रेस की इस मैराथन रैली में शामिल हुईं थीं. लेकिन अचानक भगदड़ मचने से कई छात्राएं घायल हो गईं. बताया गया कि आयोजन स्थल पर मौजूद अव्यवस्थाओं के चलते ऐसा हुआ है. वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे साजिश करार दिया.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नोएडा में होने वाली अपनी एक चुनावी रैली को रद्द किया है. गुरुवार को सीएम योगी की ये रैली होनी थी. लेकिन नोएडा में कोरोना केस तेजी से बढ़ने के बाद इसे रद्द करने का फैसला लिया गया. बता दें कि नोएडा में राज्य के सबसे ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए.

हालांकि ये अब तक साफ नहीं हुआ है कि बीजेपी और बाकी राजनीतिक दलों ने बाकी चुनावी रैलियों को लेकर क्या तय किया है. पिछले दिनों आयोजित चुनावी रैलियों में लाखों की संख्या में लोगों को देखा गया. चुनावी रैलियों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं,

वहीं बिना मास्क के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. अब क्योंकि देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ बड़े खतरे का कारण बन सकती है.

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 58 हजार 97 नए मामले आये सामने
Next: मुख्यमंत्री आज ‘ऑनलाइन स्वरोजगार संगम’ कार्यक्रम के अन्तर्गत 5,06,995 लाभार्थियों को 4313.58 करोड़ रु0 का ऋण वितरित करेंगे

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.