Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज विनायक चतुर्थी जाने क्या है तिथि एवं पूजा मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

आज विनायक चतुर्थी जाने क्या है तिथि एवं पूजा मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (13)

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ति​थि को विनायक चतुर्थी व्रत होता है. इस समय पौष माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है. ऐसे में नए साल 2022 की पहली विनायक चतुर्थी आज है.

पौष माह की विनायक चतुर्थी को वरद चतुर्थी भी कहते हैं. विनायक चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधि विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. विनायक चतुर्थी के दिन भूलवश भी चंद्रमा का दर्शन नहीं किया जाता है.

यदि इस रोज आप चंद्रमा का दर्शन करते हैं, तो आप पर मिथ्या कलंक लग सकता है. द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण पर सम्यन्तक मणि चुराने का आरोप लगा था. आइए जानते हैं कि नए साल की पहली विनायक चतुर्थी व्रत कब है, पूजा मुहूर्त एवं चंद्रमा के उदय का समय क्या है?

पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 05 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 34 मिनट पर हुआ है. इसका समापन देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर हुआ है. ऐसे में विनायक चतुर्थी व्रत उदयातिथि की मान्यतानुसार आज 06 जनवरी को रखा जाएगा

क्योंकि 05 जनवरी को दोपहर से चतुर्थी शुरु हो रही है और रात 12 बजे के बाद 06 जनवरी में समाप्त हो रही है. व्रत, स्नान आदि के लिए उदयातिथि मान्य होती है, इसलिए विनायक चतुर्थी व्रत 06 जनवरी दिन गुरुवार को रखा जाएगा.

विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा दोपहर के समय में होती है. 06 जनवरी को गणेश पूजा के लिए आपको 01 घंटा 04 मिनट का समय प्राप्त होगा. विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त दिन में 11 बजकर 25 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है.

विनायक चतुर्थी का व्रत करने और व्रत कथा का श्रवण करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गणेश जी की कृपा से सभी कार्य सफल होते हैं. जीवन में सुख, समृद्धि के सा​थ सौभाग्य एवं शुभता में भी वृद्धि होती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: गुरुवार का व्रत करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होकर करेंगे आपकी मनोकामनाएं पूरी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.