Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर में विद्यार्थियों को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान किये। इस अवसर पर लगभग 1200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराये गये।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम को प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार राज्य के 01 करोड़ युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन प्रदान कर रही है। युवाओं को निःशुल्क डिजिटल एक्सेस भी प्रदान किया जाएगा। जनपद वाराणसी के 90,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए जाएंगे। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। देश मंे सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं। युवा शक्ति की दिशा ही देश की दिशा होगी। भारत दुनिया की उभरती हुई ताकत है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना कालखण्ड में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थी पढ़ना चाहते थे। वे ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन संसाधनों के अभाव में वे बेबस थे। प्रदेश सरकार ने युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया और उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले 10,000 युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराया गया है। स्नातक सहित मेडिकल, इंजीनियरिंग, आई0टी0आई0 के विद्यार्थियों को भी यह सुविधा मुहैया करायी जाएगी। साथ ही डिजिटल एसेसरीज भी निःशुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे। युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे टेबलेट एवं स्मार्टफोन में प्रधानमंत्री जी द्वारा युवाओं के लिए चालू किए गए स्टार्टअप इण्डिया, स्टैण्डअप इण्डिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पी0एम0 स्वनिधि योजना, प्रदेश सरकार की ओ0डी0ओ0पी0 आदि योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से सूचनाएं समाहित की गई हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज का युग चाहें वह शिक्षा, स्वास्थ्य, या किसी भी तरह का क्षेत्र हो सभी जगह इंटरनेट व संचार के माध्यम से इंसान को वह सब सुविधा घर बैठे मिलने लगी है। स्मार्टफोन एवं टैबलेट के द्वारा दुनिया में होने वाली सभी हलचलों के बारें में पता चल जाता है। शिक्षा अब इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाने लगी है। शिक्षा प्रदान करने के नये-नये तरीके भी शुरू होते जा रहे है। उन्होंने कहा कि इन टैबलेट एवं स्मार्टफोन से विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी और हमारे युवा सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुनिया में डिजिटल एक्सरसाइज शुरू हुई है। हमारे युवा भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश में लागू की है। प्रधानमंत्री जी का जनपदवासियों से विशेष लगाव है। परिणामस्वरूप यहां पर विकास को गति मिली है तथा काशी से पूरी दुनिया को दृष्टि प्राप्त हो रही है। काशी में चहुंमुखी विकास हो रहा है। विगत 07 वर्षों में काशी ने अपनी प्राचीनता एवं आध्यात्मिकता को बनाए रखते हुए विकास के सभी आयामों को छुआ है। काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर अपने भव्य रूप में देश और दुनिया के सामने है। प्रधानमंत्री जी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया और परियोजना में काम करने वाले कामगारों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया तथा उनके साथ भोजन भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि से नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत किये गये कार्याें के परिणामस्वरूप आज गंगा निर्मल हुई है और अविरलता के साथ बह रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में देश ने वैश्विक महामारी कोरोना का नियंत्रण एवं प्रबन्धन सफलतापूर्वक किया है, जिसकी सराहना पूरी दुनिया ने की है।
पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पहले प्रदेश एक पिछड़ा एवं बीमारू प्रदेश के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन प्रदेश सरकार के कार्याें से आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन चुका है और प्रदेशवासी इससे अभिभूत हैं।
मुख्यमंत्री जी ने अग्रसेन बालिका कॉलेज की सुश्री आर्या सिंह, सुश्री आल्या सिंह, सुश्री आयुषी चौरसिया, सुश्री दिव्या त्रिपाठी एवं सुश्री फातिमा को स्मार्टफोन तथा हरिश्चन्द्र डिग्री कॉलेज के श्री अमन चौरसिया, श्री योगेश्वर मौर्या, श्री अंकित शर्मा, श्री नागेन्द्र प्रताप यादव एवं श्री आदर्श पांडेय को टैबलेट प्रदान किया। तत्पश्चात् 1,200 छात्र-छात्राओं को मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित किए।
इस अवसर पर स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: बेहतर कानून-व्यवस्था ने आज प्रदेश में निवेश को बढ़ाया, निवेश के कारण रोजगार के अवसर एवं विकास की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी: मुख्यमंत्री
Next: मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.