Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हुआ आज से वीकेंड कर्फ्यू
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हुआ आज से वीकेंड कर्फ्यू

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के बाद आज से वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो चुकी है. वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. दिल्ली में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 17 हजार 335 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 39 हजार के पार पहुंच गया है और संक्रमण दर 17.73 फीसद है.

दिल्ली में 55 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लगाया है. ये कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया है और सोमवार सुबह 5 तक लागू रहेगा. कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में बस और मेट्रो 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी, लेकिन सिर्फ उन्हीं लोगों को यात्रा की इजाजत मिलेगी जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं. जांच के दौरान ऐसे लोगों को आईकार्ड भी दिखाना होगा.

इसके अलावा अगर आपको शहर से बाहर जाना है तो हवाई और रेल यात्रा के लिए आपको इजाजत मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपके पास वैलिड टिकट का होना अनिवार्य है.

दिल्ली में जिस तेज रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है, उसका असर दिल्ली के अस्पतालों के बाहर देखने को मिल रहा है. अस्पताल के बाहर मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. हालांकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार दावा कर रही है कि अस्पतालों में हालात नियंत्रण में है, लेकिन जल्द ही दिल्ली में कोरोना का पीक आ सकता है.

दिल्ली में सरकार हालात काबू में होने का दावा कर रही है, लेकिन आंकड़े चिंताजनक है, लिहाजा तैयारियां भी तेज कर दी गई है. दिल्ली में सोमवार को DDMA की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कोरोना के आंकड़े और पाबंदियों के बाद की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने आज 8 जनवरी को कैसा रहेगा आपका दिन जाने अपना राशिफल
Next: पश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेले में आये चार साधु कोरोना संक्रमित

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.