Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने आशा, आगनवाड़ी एवं एएनएम से किया संवाद – कोविड़-19, टीकाकरण, बचाव एवं रोकथाम के लिए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने आशा, आगनवाड़ी एवं एएनएम से किया संवाद – कोविड़-19, टीकाकरण, बचाव एवं रोकथाम के लिए

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
04 (1)

नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्रामएवं जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा कलेक्ट्रट सभाकक्ष में जूम लिंक के माध्यम से जनपद की समस्त आशा, आंगनवाड़ी, एएनएम, पंचायत सचिव, लेखपालो एवं सभी एमओआईसी को कोविड-19 वैक्सिनेशन, बचाव, इलाज एवं रोकथाम के विषय में संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि कोरोना से लड़ाई अभी खत्म नही हुई है। इसलिए कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अवश्य करे। उन्होने कहा कि यह वायरस अधिक से अधिक लोगो को संक्रमित कर रहा है केवल बचाव ही इसका उचित इलाज है, इसलिए मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करे। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर जिस व्यक्ति को बुखार एवं खासी है ऐसे व्यक्ति का चिन्हांकन करे एवं उसकी सैम्पलिंग अवश्य कराये। इसके अतिरिक्त निर्देश दिया कि डोर टू डोर जाकर ऐसे व्यक्ति का चिन्हांकन करे जिसको प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका नही लगा है। ऐसे व्यक्ति को प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीका अवश्य लगवाये। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिस व्यक्ति को कोविड-19 का टीका का दोनो डोज लग चुका है उनको किसी प्रकार का खतरा नही है। जिलाधिकारी अरूण कुमार द्वारा जूम लिंक के माध्यम से बताया गया कि कोविड-19 वैक्सिनेशन की प्रगति जिस क्षेत्र में कम है उस क्षेत्र का चिन्हाकन कर लिया गया है एवं टीम भेजकर जिन व्यक्तियो को टीका नही है लगा है उनको टीका लगवाया जा रहा है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्री को निर्देशित किया कि ऐसे सभी व्यक्ति का चिन्हांकन करे जिनको कोविड-19 का टीका नही लगा है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि निगरानी समिति सक्रिय रहे एवं कोई भी व्यक्ति किसी अन्य प्रदेश से आता है तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड़-19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु जिले में दवाईयां, वैक्सीन एवं अन्य संशाधन प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अतः घबराने की जरूरत नही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जैस्मिन भसीन ने फिल्म हनीमून से किया पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू
Next: सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.